लाइव न्यूज़ :

'राजा हिंदुस्तानी' एक्टर वीरू कृष्णनन का निधन, प्रियंका चोपड़ा से लारा दत्ता तक इन सभी सितारों ने जताया शोक

By मेघना वर्मा | Updated: September 8, 2019 10:19 IST

वीरू कृष्णनन निधन के बाद पूरा बॉलीवुड इस समय शोक मना रहा है। लोग ट्विटर पर अपना शोक प्रकट कर रहे हैं। आथिया शेट्टी से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे'राजा हिंदुस्तानी' फिल्म में अपनी एक्टिंग से हंसाने वाले और कथक गुरु वीरू कृष्णनन का निधन हो गया है।उनके निधन के बाद पूरा बॉलीवुड इस समय शोक मना रहा है।

'राजा हिंदुस्तानी' फिल्म में अपनी एक्टिंग से हंसाने वाले और कथक गुरु वीरू कृष्णनन का निधन हो गया है। सिर्फ 'राजा हिंदुस्तानी' ही नहीं बल्कि 'इश्क' और 'अकेले हम अकेले तुम' जैसी फिल्मों में अपनी यादगार भूमिका से वीरूं कृष्णनन ने सभी का दिल जीत लिया था। 

उनके निधन के बाद पूरा बॉलीवुड इस समय शोक मना रहा है। लोग ट्विटर पर अपना शोक प्रकट कर रहे हैं। आथिया शेट्टी से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। सभी एक्टर को हार्ड वर्क, अनुशासन और कथक सिखाने के लिए शुक्रिया कर रही हैं। 

प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा, आपने मुझे डांस सिखाया जब मेरे पांव नहीं चलते थे। डांस को लेकर आपका पेशेंस और पैशन इतना था कि हम सभी ने ना सिर्फ कथक सिखा बल्कि आपसे भी बहुत कुछ सीखा। आप हमेशा याद रहेंगे गुरुजी।

आथिया शेट्टी ने कहा शुक्रिया

आथिया शेट्टी ने वीरू कृष्णनन की फोटो शेयर कर लिखा, ये बेहद दुख देने वाली और शॉकिंग खबर है। आरआईपी गुरुजी, शुक्रिया मुझे हार्ड वर्क, डिस्प्लिन और कथक से प्यार करना सिखाने के लिए।

वहीं लारा दत्ता ने ट्वीट कर लिखा

यह बेहद दुख पहुंचाने वाली खबर है। गुरुजी के परिवार के लिए प्रार्थना करती हूं। कथक के प्रति उनका पैशन और पेशेंस देखने लायक था। 

छोटे पर्दे के एक्टर करणवीर बोहरा ने भी वीरू कृष्णनन के गुजर जाने का दुख जाहिर किया। 

एक्ट्रेस टिसका चोपड़ा ने भी अपना शोक जताया है

 

बता दें कि हाल ही में बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस कटरीना कैफ से जब उनके फेवरिट टीचर के बारे में सवाल पूछा गया था तो उन्‍होंने वीरू कृष्‍णनन का ही नाम लिया था।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!