लाइव न्यूज़ :

अभिनेता सुमित व्यास और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा हुए कोरोना पॉजिटिव, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 17, 2021 11:30 IST

कोरोना महामारी की चपेट में कई सेलिब्रिटिज भी आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक्टर सुमित व्यास और मशहर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता सुमित व्यास और मनीष मल्होत्रा हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारीदोनों ने खुद को किया होम आइसोलेट कर लिया है, संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपीलइससे पहले भी हाल में मनोरंजन जगह की कई हस्तियां कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सुमित व्यास और मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर खुद के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। साथ ही इन्होंने उन सभी लोगों से टेस्ट कराने का भी अनुरोध किया, जो हाल के दिनों में उनके संपर्क में आए थे। 

देश में दरअसल कोरोना संक्रमण के मामले लगातार तेजी से बढ़ते जा रहे है। पिछले तीन दिन से देश में हर रोज 2 लाख से अधिक कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं। भारत में कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में मनोरंजन जगत की कई हस्तियां आ चुकी हैं। 

सुमित व्यास ने कोरोना पॉजिटिव होने पर क्या कहा

सुमित ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'नमस्कार, मैं कोविड पॉजिटिव पाया गया हूं । मैं सभी आवशयक सावधानी बरत रहा हूं । डॉक्टरों की सलाह पर दवाईयां ले रहा हूं और खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। हालांकि मुझे हल्के लक्ष्ण है लेकिन फिर भी हाल के दिनों में संपर्क में आए लोगों से जांच करवाने का अनुरोध करता हूं। सभी सुरक्षित रहे और जल्द ही आपसे मिलेंगे।'

 

मनीष मल्होत्रा ने किया पोस्ट

बॉलीवुड के पसंदीदा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी कोरोना पॉजिटिव हो गए है और उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं कोविड पॉजिटिव पाय गया हूं । खुद को होम आइसोलेट कर लिया है । मैं अपने डॉक्टरों की सलाह पर सभी सुरक्षा नियमों का पालन कर रहा हूं । कृपया सुरक्षित रहें और अपना ख्याल रखें ।'

आपको बताते दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण महाराष्ट्र सरकार ने 15 दिनों के लिए फिल्म, टीवी शोज की शूटिंग और विज्ञापन की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार कई कलाकार ऑन-सेट कोरोना की चपेट में आ गए इसलिए फिल्मी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुमित 2019 में आई राजकुमार राव की मेड इन चाइना में दिखाई दिए थे । इसके अलावा उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो अनपोज्ड में भी काम किया , जिसकी कहानी कोविड-19 का दंश झेल रहे लोगों के ईद-गिर्द घूमती है । 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपकोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!