लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद की पत्नी हुई हादसे का शिकार, कार को ट्रक ने मारी टक्कर; जानें अब कैसी है उनकी हालत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2025 10:30 IST

Sonu Sood Wife Accident: अस्पताल के हवाले से बताया कि उनकी हालत स्थिर है और वे "अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं।"

Open in App

Sonu Sood Wife Accident: फिल्म अभिनेता सोनू सूद की पत्नी सोनाली और उनके दो रिश्तेदार सड़क हादसे में उस समय घायल हो गए जब उनकी कार ने यहां एक फ्लाईओवर पर एक ट्रक को टक्कर मार दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ और वे नागपुर हवाई अड्डे से बायरमजी टाउन जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि सोनाली सूद अपनी बहन और भांजे के साथ जिस कार में यात्रा कर रही थीं, वह सोनेगांव के पास वर्धा रोड वायाडक्ट पुल पर एक ट्रक के पीछे जा टकराई। अधिकारी के अनुसार, हादसे में घायल तीनों लोगों को नागपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

सोनेगांव पुलिस ने ‘मेडिको-लीगल केस (एमएलसी)’ सूचना के आधार पर थाने की डायरी में प्रविष्टि तो कर ली है, लेकिन शिकायतकर्ता की अनुपस्थिति के कारण मामला दर्ज नहीं किया है। अधिकारियों ने बताया कि सोनाली सूद कोलकाता से नागपुर पहुंचीं और उन्हें उनके रिश्तेदार सुनीता तथा सिद्धार्थ लेने आए थे।

दुर्घटना उस समय हुई जब उनकी कार एक अन्य कार के पीछे चल रही थी और उसके आगे धीमी गति से एक ट्रक चल रहा था, आगे वाली कार ने अपने आगे चल रहे ट्रक से आगे निकलने का प्रयास किया, जिससे वाहन चला रहे सिद्धार्थ ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। 

टॅग्स :सोनू सूदसड़क दुर्घटनाबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल