लाइव न्यूज़ :

बेटी कर रही कंगना रनौत का विरोध लेकिन अब उन्हीं के सपोर्ट में आए 'बिहारी बाबू' शत्रुघ्न सिन्हा, कह डाली ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: July 29, 2020 09:57 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार बहस का दौर चल रहा है। बॉलीवुड में नोपोटिज्म को लेकर कंगना रनौत कई तरह के सवाल खड़ी कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे विवादित मामले में बोलना जरूरी है। कुछ दिन पहले ही सोनाक्षी सिन्हा ने तापसी पन्नू का समर्थन करते हुए कंगना रनौत पर तंज कसा था।

बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने हालिया टीवी इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत के मामले में खुलकर बात की। इस दौरान वह एक ओर जहां नेपोटिज्म के पुरोधा माने जाने वाले फिल्मकार करण जौहर पर भड़क गए, वहीं इस मामले में मुखर कंगना रनौत की प्रशंसा की। इससे दो खेमों में बंट चुके बॉलीवुड के एक गुट को बड़ी ताकत मिली है। 

उन्होंने साफ तौर पर माना कि हाल के दिनों में बॉलीवुड में जो गंदगी देखने को मिली है वो उनके समय में न के बराबर ही देखने को मिलती थी। अभिनेता के मुताबिक उनके दौर के ज्यादातर एक्टर देव आनंद से लेकर धर्मेंद्र तक, फिर अमिताभ, जितेंद्र, विनोद खन्ना, विनोद मेहरा, रणजीत आदि आसानी से फिल्मों में नहीं आ गए थे। उन्हें भी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल निभाकर अपनी जगह बनानी पड़ी थी। 

कंगना ने आंदोलन का बिगुल बजाया

अमुमन सियासत की बात करने वाले शत्रुघ्न फिल्म इंडस्ट्री की बात करने से बचते हैं, पर सुशांत के लिए जिस तरह से कंगना ने आंदोलन का बिगुल बजाया, उसका वह पूरा समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे विवादित मामले में बोलना जरूरी है। कोई भी संवेदनशील व्यक्ति ऐसी घटनाओं को कैसे नजरअंदाज कर सकता है। शत्रुघ्न की इस बात से लगता है कि सियासत की तरह वह इस मुद्दे पर भी खामोश नहीं रहना चाहते हैं।

कंगना से जलते हैं कुछ लोग

शत्रुघ्न सिन्हा आगे कहते हैं, कंगना रनौत अपने जीवन में बहुत ही मुश्किल समय का सामना करते हुए निकली हैं और अपने करियर में आगे बढ़ी हैं। अभी भी वो बहुत अच्छा कर रही हैं चाहें वो अपने जीवन में कर रही हो या फिल्मी दुनिया में। ज्यादातर लोग कंगना के खिलाफ बोलते हैं या वे कंगना का विरोध करते हैं क्योंकि वो कंगना से जलते हैं।

बेटी सोनाक्षी ने किया था कंगना का विरोध

कुछ दिन पहले ही सोनाक्षी सिन्हा ने तापसी पन्नू का समर्थन करते हुए कंगना रनौत पर तंज कसा था। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'आप पर गर्व है तापसी, जिस गरिमा, परिपक्वता और ईमानदारी के साथ आपने जवाब दिया है, लोगों के दिल में आपके प्रति सम्मान और बढ़ गया है। आप के लिए और अधिक शक्ति।'

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हाकंगना रनौतसोनाक्षी सिन्हाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच