लाइव न्यूज़ :

फैमिली के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे अभिनेता संजय कपूर के होटल में लगी आग, बाल-बाल बचे

By भारती द्विवेदी | Updated: June 27, 2018 08:46 IST

संजय अपनी फैमिली के साथ न्यूयॉर्क के जिस होटल में रुके हैं, वहां देर शाम अचनाक आग लग गई।

Open in App

नई दिल्ली, 27 जून: अनिल कपूर के छोटे भाई और अभिनेता संजय कपूर एक हादसे में बाल-बाल बचे हैं। संजय कपूर अपनी पत्नी महीप कपूर, बेटी सान्या और बेटे के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे हैं। संजय अपनी फैमिली के साथ न्यूयॉर्क के जिस होटल में रुके हैं, वहां देर शाम अचनाक आग लग गई। हालांकि आग की वजह से कोई हताहता नहीं हुआ है। संजय ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आग लगने के बाद बहुत सारे लोग एक जगह इकट्ठा हुए हैं।

संजय कपूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर और अभिनेता अनिल कपूर के छोटे भाई है। साल 1995 में फिल्म 'प्रेम' से बॉलीवुड में अपनी करियर की शुरुआत की थी। माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म 'राजा' और सुष्मिता सेन के साथ फिल्म 'सिर्फ तुम' इनकी ब्लॉकबस्टर फिल्में रही हैं। बॉलीवुड में इनका करियर अपने भाई अनिल की तरह सफल नहीं हो पाया। बॉलीवुड के अलावा संजय कपूर छोटे पर्दे पर भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। टेलीविजन शो 'दिल संभाल जा जरा' में ये फिलहाल लीड रोल में दिख रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में इन्हें नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'लस्ट स्टोरीज' में देखा गया है। इस शो में वो अभिनेत्री मनीषा कोईराला के साथ दिखे हैं।

संजय बहुत जल्द अपने अगले प्रोजेक्ट बेढ़ब में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में संजय का दो किरदार है यानी कि वो डबल रोल में नजर आने वाले हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

भारतकोई चमत्कारी महाराष्ट्र को भी मिले

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया