लाइव न्यूज़ :

खूबसूरत जगह में कठिन समय, बाढ़ के बीच मनाली में फंसे अभिनेता रुस्लान मुमताज, भयावह स्थिति बताया

By अनिल शर्मा | Updated: July 11, 2023 12:59 IST

इससे पहले वह एक वीडियो में कहते देखे गए कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं वास्तव में मनाली में फंस जाऊंगा, जहां कोई नेटवर्क नहीं होगा, घर वापस जाने का कोई रास्ता नहीं होगा क्योंकि सड़कें अवरुद्ध हैं और मैं शूटिंग भी नहीं कर पा रहा हूं।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश में 4,000 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। राज्य में लगभग 800 सड़कें अभी भी बंद हैं।

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है। बाढ़ में गाड़ियां और घर समेत सड़कें बह गई हैं। मनाली में मौजूद अभिनेता रुस्लान मुमताज भी बाढ़ के कारण फंसे हुए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टेरी के जरिए अपने आस-पास की भयावह स्थितियों के बारे में अपडेट दिया है।

वीडियो में रुस्लान को गैराज जैसी जगह पर शरण लेते और अपने साथियों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "रात के लिए घर।" अभिनेता ने अपने आस-पास का एक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें लिखा था- सड़क अब नहीं है।

इससे पहले वह एक वीडियो में कहते देखे गए कि “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं वास्तव में मनाली में फंस जाऊंगा, जहां कोई नेटवर्क नहीं होगा, घर वापस जाने का कोई रास्ता नहीं होगा क्योंकि सड़कें अवरुद्ध हैं और मैं शूटिंग भी नहीं कर पा रहा हूं। अभिनेता ने कहा कि बहुत ही खूबसूरत जगह में कठिन समय। मैं यह भी नहीं जानता कि मुझे खुश होना चाहिए, दुखी होना चाहिए, आभारी होना चाहिए, कृतज्ञ होना चाहिए या बस अपने आनंद लेना चाहिए।

एक अन्य वीडियो में, अभिनेता बताते दिखे थे कि कैसे बारिश बढ़ती गई और बाढ़ आ गई जिससे सड़कें ध्वस्त हो गईं। गांव में कोई नेटवर्क नहीं होने के कारण रुस्लान ने कल से कोई फोटो या वीडियो शेयर नहीं किया है।

गौरतलब है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हिमाचल प्रदेश को लेकर आने वाले 24 घंटों में बेहद गंभीर चेतावनी जारी की है और वहां के लिए 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट की सूचना प्रसारित की है। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश झेल रहे हिमाचल प्रदेश के लिए तत्काल राहत की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है।

मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में सोलन, शिमला, सिरमौर, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहौल में बहुत भारी बारिश हो सकती है और इसके लिए आईएमडी की ओर से 'रेड' अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और चंबा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भूस्खलन ने सोमवार को शिमला में चार और लोगों की जान ले ली, जिससे तीन दिनों में बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या 18 हो गई है, जबकि हिमाचल प्रदेश में 4,000 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि राज्य में लगभग 800 सड़कें अभी भी बंद हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हिमाचल रोडवेज परिवहन निगम (एचआरटीसी) के 1,255 मार्गों पर बस सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं और 576 बसें विभिन्न स्थानों पर फंसी हुई हैं।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच