लाइव न्यूज़ :

कभी स्टूडियो में झाड़ू लगाने का काम करते थे राज कपूर, सैलरी मात्र एक रुपया, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2021 19:53 IST

पृथ्वीराज कपूर ने ही राज कपूर को अपने स्टूडियो में नौकरी पर रखा था जहां वे झाड़ू लगाने का काम करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देअभय कुमार के मुताबिक राजकपूर फिल्म ज्वारभाटा कि शूटिंग कर रहे थे। केदार शर्मा असिस्ट कर रहे थे। दो-तीन बार देखने के बाद केदार शर्मा ने उन्हें एक थप्पड़ लगा दिया।

हिन्दी सिनेमा के शोमैन कहे जाने वाले अभिनेता राज कपूर की आज पुण्यतिथि है। करियर की सफलता में राजकपूर का नाम ना सिर्फ बतौर अभिनेता जुड़ा हुआ है बल्कि वे एक कामयाब निर्देशक और निर्माता भी थे।

हालांकि राज कपूर से शो मैन बनने तक का सफर इतना आसान नहीं था। कभी स्टूडियो में झाड़ू लगाते थे राज कपूर राज कपूर को पहचान दिलाने में उनके पिता पृथ्वीराज कपूर का बड़ा योगदान था। पृथ्वीराज ने ही राज कपूर को अपने स्टूडियो में नौकरी पर रखा था जहां वे झाड़ू लगाने का काम करते थे। इस काम के लिए उन्हें सैलरी के तौर पर मात्र एक रुपये मलते थे।

एक थप्पड़ ने दी करियर को उड़ान

राज कपूर का किस्सा बताते हुए बॉम्बे टॉकीज के संस्थापक राजनारायण दुबे के पोते अभय कुमार ने बीबीसी से कहा था, 'मेरे दादा जी कहते थे कि बॉम्बे टॉकीज में जिसने भी थप्पड़ खाया, उसे सफलता मिली। राजकपूर को भी थप्पड़ पड़ा। अभय कुमार के मुताबिक राजकपूर फिल्म ज्वारभाटा कि शूटिंग कर रहे थे। जिसको केदार शर्मा असिस्ट कर रहे थे।

उस फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। जब वो शूट पर क्लैप कर के शूट शुरू करने के लिए बोलते थे तब-तब राजकपूर कैमरे के सामने आकर बाल ठीक करने लग जाया करते थे। दो-तीन बार देखने के बाद केदार शर्मा ने उन्हें एक थप्पड़ लगा दिया।

इस गलती को ठीक करने की हड़बड़ी में राज कपूर का क्लैपबोर्ड उस सीन के अभिनेता की दाढ़ी में फंस गया, जिस कारण किरदार की दाढ़ी ही निकल गई। इस बात पर डायरेक्टर केदार शर्मा इतने नाराज हुए की उन्होंने राज कपूर को अपने पास बुलाया और उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि, जब बाद में उन्हें इस बात का बेहद अफसोस तो उन्होंने अगले दिन माफी मांगी और अपनी फिल्म नीलकमल के लिए उन्हें साइन कर लिया।

टॅग्स :राज कपूरमुंबईबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल