लाइव न्यूज़ :

तैश के बाद 'सुस्वागतम खुशामदीद' में जलवा बिखरने को तैयार हैं पुलकित सम्राट, दिल्ली और आगरा में होगी फिल्म की शूटिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2020 16:45 IST

पुलकित सम्राट ने अपनी अगली फिल्म ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ के लिए तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म को दिल्ली और आगरा में बड़े पैमाने पर शूट किया जाएगा और येलो एंट प्रोडक्शंस द्वारा सह-निर्मित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकयास लगाए जा रहे है कि यह फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आने वाली हैं।अभिनेता पहले से ही अपने किरदार के लिए तैयारी कर रहे हैं।पुलकित के पास मकर संक्रांति 2021 के लिए हाथी मेरे साथी की एक थिएट्रिकल रिलीज़ भी है।

पुलकित सम्राट जिन्होंने हाल ही में फिल्म तैश में जलवा दिखाया था, वह अब अपनी अगली फिल्म ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ के लिए तैयार हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि पुलकित ने मेटा4फ़िल्म्स और इनसाइट इंडिया प्रोडक्शन हाउस के साथ दो फिल्म डील्स पर साइन किए हैं, ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ इन्ही फिल्मों में से एक है। कयास लगाए जा रहे है कि यह फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आने वाली हैं और अभिनेता पहले से ही अपने किरदार के लिए तैयारी कर रहे हैं।

पुलकित ने अपनी टीम के साथ अपने आने वाले प्रोजेक्ट की तैयारी के दौरान रीडिंग सेशन की एक तस्वीर  इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस तस्वीर को उन्होंने "नई शुरुआत #SuswagatamKhushamadeed तैयारी शुरू !!" कैप्शन दिया। धीरज कुमार के निर्देशन में बनी ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ फिल्म मनीष किशोर द्वारा लिखी गई है। फिल्म का प्लाट सामाजिक सद्भाव पर आधारित है, इसमें बताया गया है कि प्यार दुनिया की सबसे मजबूत चीज है और दुनिया की हर चीज़ को जीत सकती है। इसे दिल्ली और आगरा में बड़े पैमाने पर शूट किया जाएगा और येलो एंट प्रोडक्शंस द्वारा सह-निर्मित किया जाएगा। फिल्म में पुलकित मुख्य लीड रोल में नज़र आने वाले है, बाकी कास्ट और फीमेल लीड की घोषणा अभी नहीं की गई है।तैश में ऑडियंस और क्रिटिक द्वारा समान रूप से प्रंशसित और एक आकर्षक और शानदार परफॉरमेंस देने के बाद पुलकित को एक अलग अवतार में देखना काफी रोमांचक होगा। 

पुलकित के पास मकर संक्रांति 2021 के लिए हाथी मेरे साथी की एक थिएट्रिकल रिलीज़ भी है। इसके अलावा, वह फुकरे 3 और बुलबुल मैरिज हॉल में भी दिखाई देंगे। सुपरस्टार आज युवा अभिनेताओं की लीग में अपनी वेर्सटेलिटी के कारण काफी लोकप्रिय है. वह हमें उनके सभी नए प्रोजेक्ट्स के साथ सरप्राइज देने के लिए तैयार है।

टॅग्स :पुलकित सम्राटबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!