लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हो रही हिंसा पर फूटा प्रकाश राज का गुस्सा, कहा- समाज के रूप में हम क्या बन रहे हैं, सत्ता में बैठे लोगों को...

By अमित कुमार | Updated: March 1, 2020 11:12 IST

प्रकाश राज का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस पर लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। हाल ही में उत्तर पूर्वी दिल्ली के इलाकों में उग्र भीड़ ने मकानों, दुकानों, वाहनों, एक पेट्रोल पंप को फूंक दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रकाश राज का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इससे पहले दिल्ली में हो रही हिंसा पर एक यूजर को जवाब देते हुए कविता कौशिक ने गुस्सा जाहिर किया था।

नागरिकता संसोधन कानून को लेकर दिल्ली में हो रही हिंसा पर तमिल फ़िल्मों के जाने-माने और बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। बीबीसी के एक वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ' हम एक समाज के रूप में क्या बनते जा रहे हैं...वोटरों की हैसियत से पूछ रहा हूं ऐसा क्यों हो रहा है, आपने इन बर्बर लोगों को अपने वोट से सत्ता में पहुंचाया ...। प्रकाश राज का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस पर लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। 

वहीं इस मामले पर एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने हाल ही में ट्वीट किया है। दिल्ली की स्थिति पर अपनी राय पेश करते हुए दिव्या दत्ताने लिखा, "क्या हम जिस धर्म का पालन करते हैं वह इंसानियत से बड़ा है? सच में? उदास और हैरान करने वाला। हम 'सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा' सुनते हुए बड़े हुए हैं क्या हो रहा है यार, यह सब किस लायक है?।

इससे पहले दिल्ली में हो रही हिंसा पर एक यूजर को जवाब देते हुए कविता कौशिक ने गुस्सा जाहिर किया था। कविता कौशिक ने लिखा, "नही बोलती थी पहले, लेकिन बच्चों को मार रहे हैं, छात्र कैंपस में घुसकर अटैक कर रहे हैं। गरीबों की दुकानें जला रहे हैं. देश में सिर्फ नफरत है और आज बड़े-बड़े एक्टर्स चुप ही तो हैं। उन सबके मुकाबले मैं कोई नहीं हूं, लेकिन मैं खामोश भी नहीं हूं।"

बता दें कि हाल ही में उत्तर पूर्वी दिल्ली के इलाकों में उग्र भीड़ ने मकानों, दुकानों, वाहनों, एक पेट्रोल पंप को फूंक दिया और स्थानीय लोगों तथा पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। दंगों में जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, चांदबाग, शिव विहार, भजनपुरा और यमुना विहार के इलाके गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसाप्रकाश राजजाफराबाद हिंसाकैब प्रोटेस्टबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!