लाइव न्यूज़ :

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बढ़ेंगी मुसीबत, पत्नी आलिया ने मुजफ्फरनगर कोर्ट में दर्ज कराए बयान, जानिए पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 16, 2020 19:36 IST

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी से अलग रह रही उनकी पत्नी आलिया पोक्सो (बाल यौन अपराध सुरक्षा अधिनियम) अदालत में पेश हुईं और उन्होंने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत अपने पति और उनके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ अपना बयान दर्ज कराया।

Open in App
ठळक मुद्देसैफुद्दीन सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि आलिया अभिनेता को ब्लैकमेल करने और उनसे पैसे ऐंठने का प्रयास कर रही हैं।आलिया ने नवाजुद्दीन व उनके भाइयों और मां के खिलाफ मुंबई में मुकदमा दर्ज कराया था।

मुजफ्फरनगरः अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से अलग रह रही उनकी पत्नी आलिया ने यहां मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया है और इस आरोप को दोहराया है कि 2012 में अभिनेता के भाई ने उनके एक परिजन के साथ छेड़खानी की थी।

क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि आलिया पोक्सो (बाल यौन अपराध सुरक्षा अधिनियम) अदालत में पेश हुईं और उन्होंने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत अपने पति और उनके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ अपना बयान दर्ज कराया।

नवाजुद्दीन से इस संबंध में टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो पाया है जबकि उनके भाई सैफुद्दीन सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि आलिया अभिनेता को ब्लैकमेल करने और उनसे पैसे ऐंठने का प्रयास कर रही हैं। आलिया ने नवाजुद्दीन व उनके भाइयों और मां के खिलाफ मुंबई में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी को लेकर दोनों के बीच काफी समय से विवाद चला रहा है।

बुढ़ाना इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि बुढ़ाना निवासी फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने कुछ माह पूर्व मुंबई के वर्सोवा थाने में अपने पति नवाजुद्दीन उनके भाइयों और मां आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

वह मुकदमा जांच के लिए बुढ़ाना कोतवाली आ गया था। बुढ़ाना कोतवाली पुलिस इस मुकदमे की जांच पड़ताल कर रही है। पिछले महीने भी आलिया अपने बयान दर्ज कराने के लिए बुढ़ाना कोतवाली में पहुंची थीं।

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीबॉलीवुड गॉसिपउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल