लाइव न्यूज़ :

जूनियर एनटीआर के कजन अभिनेता नंदमुरी तारक रत्ना का 39 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

By अनिल शर्मा | Updated: February 19, 2023 13:14 IST

नंदमुरी तारक रत्न ने शनिवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। नंदमुरी जूनियर एनटीआर के कजन थे। 

Open in App
ठळक मुद्दे नंदमुरी तारक रत्न पिछले 20 दिनों से जीवन के लिए संघर्ष कर रहे थे। 27 जनवरी को एक रैली के दौरान हार्ट अटैक आने के बाद नंदमुरी को नारायण हृदयालय में भर्ती कराया गया था। 

टॉलीवुड अभिनेता और तेलुगु देशम पार्टी के नेता नंदमुरी तारक रत्न का 39 की उम्र में निधन हो गया। शनिवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। नंदमुरी जूनियर एनटीआर के कजन थे। अभिनेता के निधन पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया। नंदमुरी के निधन पर शोक जताते हुए पीएम मोदी ने कहा "उनके असामयिक निधन से आहत हूं।" पीएम ने आगे कहा, "उन्होंने फिल्म और एंटरटेनमेंट जगत में अपनी पहचान बनाई थी। इस दुख की घड़ी में तारक रत्ना के परिवार और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।"

गौरतलब है कि नंदमुरी पिछले 20 दिनों से जीवन के लिए संघर्ष कर रहे थे और शनिवार को डॉक्टरों ने घोषणा की कि इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। नंदमुरी को चित्तूर (आंध्र प्रदेश) में 27 जनवरी को एक रैली के दौरान हार्ट अटैक आने के बाद नारायण हृदयालय में भर्ती कराया गया था। और डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों ने कहा था कि "उन्हें इंट्रा-एओर्टिक बैलून पंप (एबीपी) और वासोएक्टिव सपोर्ट पर बैलून एंजियोप्लास्टी के साथ एंटीरियर वॉल मायोकार्डियल इन्फ्रक्शन पाया गया था। अभिनेता के निधन पर साउथ सिनेमा के कई दिग्गजों ने अपनी श्रद्धांजलि दी। 

नंदामुरी तारक रत्न ने ओक्काडो नंबर कुर्राडू के साथ फिल्मी करियर शुरू किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। बाद में, उन्होंने भदाद्री रामुडु, अमरावती, नंदीस्वरुडु, मनमंथा, एडुरुलेनी अलक्सेंडर, और राजा चेयी वेस्थे जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें फिल्म अमरावती, तारकरत्न के लिए सर्वश्रेष्ठ खलनायक श्रेणी में आंध्र प्रदेश सरकार से नंदी पुरस्कार मिला।

तारक रत्न ने 9 ऑवर्स नाम की एक वेब श्रृंखला में काम किया है और उनकी आखिरी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति फिल्म S5- नो एक्जिट में थी। तारक रत्न एनटी रामाराव के पोते और नंदमुरी मोहना कृष्ण के पुत्र थे।

टॅग्स :साउथ सिनेमातेलगु देशम पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर मचा रही है तहलका ये साउथ फिल्म, फैन और सुपरस्टार की कहानी जीत रही दिल

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी से मांगी माफी, कांतारा में जीभ बाहर निकालने वाली क्लिप...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?