लाइव न्यूज़ :

'कलियों का चमन' एक्ट्रेस मेघना नायडू ने कर ली शादी, इसलिए सालों तक छुपा कर रखी अपनी मैरिज

By मेघना वर्मा | Updated: April 12, 2019 11:22 IST

मेघना नायडू ने बॉलीवुड में अपनी किस्मत को भी काफी आजमाया है। फिल्म हवस, माशूका, क्लासिक डांस ऑफ लव, रेन, बेस्ट फ्रेंड जैसी फिल्मों में दिखाई दी हैं। मगर मेघना अपने एलबम कलियों का चमन से सबसे ज्यादा फेमस हुई थीं।  

Open in App

साल 2000 में आए गाने कलियों का चमन की एक्ट्रेस मेघना नायडू एक बार फिर से खबरों में हैं। इस बार उनकी पर्सनल लाइफ इन खबरों का कारण बनीं है। मेघना नायडू की जिंदगी का नया चैप्टर शुरू हो गया है। मेघना ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। जिसकी घोषणा उन्होंने हाल ही में की है। मेघना के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की गई उनकी फोटोज को देखकर पता चलता है कि उन्होंने दो साल पहले लूईस मिगुएल से शादी कर ली है। 

कौन हैं लूईस

लूईस, पुर्तगाल के फेमस टेनिस प्लेयर हैं। इंस्टा पोस्ट से पता चलता है कि मेघना और लूईस ने साल 2016 के 25 दिसम्बर को मुंबई में शादी की थी। मगर उस समय किसी को इस बात की खबर नहीं थी। गुरुवार को मेघना के इंस्टाग्राम पोस्ट पर इस न्यूज को शेयर किया। मेघना ने लिखा, 'और यहां एक बड़ी खबर है, जिन्हें हमारी शादी के बारे में पता था उन्हें हमारी प्राइवेसी रखने के लिए शुक्रिया।'

मेघना ने आगे लिखा, 'और जो हमारी शादी के बारे में नहीं जानते उनके लिए...मैं अपनी लाइफ में लुईस से ज्यादा बैटर लाइफ पार्टनर, बेस्ट फ्रेंड और सोल मेट को एस्पेक्ट नहीं कर सकती। मैं बहुत ब्लेस्ड फील कर हूं की मेरी लाइफ में लुईस हैं, थैंक्यू मेरी लाइफ को ब्यूटिफुल बनाने के लिए।' मेघना के इसी पोस्ट से पता चलता है कि लूईस के साथ वो आठ सालों से रिलेशनशिप में थीं। 

जब मेघना से पूछा गया कि उन्होंने अपनी शादी को हाइड क्यों रखा तो बॉम्बे टाइम्स को बताया कि वो और लुईस शादी के बाद किसी तरह का अटेंशन नहीं पाना चाहते थे। 'मेरी फैमिली और करीबी दोस्तों को हमारी शादी के बारे में पता था। मैं बड़ी शादियों की फैन हूं और मेरी शादी भी काफी बड़े पैमाने पर हुई थी। जिसकी जानकारी सिर्फ हमारी फैमिली को ही थी।'

मेघना नायडू ने बॉलीवुड में अपनी किस्मत को भी काफी आजमाया है। फिल्म हवस, माशूका, क्लासिक डांस ऑफ लव, रेन, बेस्ट फ्रेंड जैसी फिल्मों में दिखाई दी हैं। मगर मेघना अपने एलबम कलियों का चमन से सबसे ज्यादा फेमस हुई थीं।  

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच