लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से भी बदतर तूफान का सामना कर चुकी हैं मनीषा कोइराला, सालों बाद छलका एक्ट्रेस का दर्द

By अमित कुमार | Updated: July 21, 2020 06:26 IST

मनीषा कोइराला ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया। मनीषा कोइराला की जोड़ी आमिर खान संग काफी पसंद की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमनीषा का कहना है कि उन्हें जीवनसाथी की कमी महसूस नहीं होती। बीमारी से उबरने के बाद वह अपने दम पर बहुत खुश हैं और अब वास्तव में खुद को जानने की कोशिश कर रही हैं।फिल्म 'सौदागर' से मनीषा बॉलीवुड की इलू इलू गर्ल से नाम से भी फेमस हुईं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने करीब दो साल तक कैंसर से जंग लड़ी थी। उनका कहना है कि कोरोनो वायरस उन्हें डराता नहीं है। क्योंकि वह इससे भी बदतर तूफान का सामना कर चुकी हैं। मनीषा ने कहा, ''मैंने अपने जीवन में एक बदतर तूफान का सामना किया है। इसके मुकाबले कोरोना आसान लगता है। मैं शांत हूं। मैं योग, ध्यान आदि कर रही हूं। 

उन्होंने आगे कहा कि मैं पेड़-पौधों के साथ समय बीता रही हूं। मैं प्रकृति से जुड़ रही हूं। कई साल बाद हम मुंबई में पक्षियों को चहकते हुए सुन सकते हैं। मैं अपने माता-पिता के साथ हूं। मैंने पहले कभी इतना सुकून और शांति महसूस नहीं की।'' मनीषा का कहना है कि उन्हें जीवनसाथी की कमी महसूस नहीं होती। बीमारी से उबरने के बाद वह अपने दम पर बहुत खुश हैं और अब वास्तव में खुद को जानने की कोशिश कर रही हैं।

नेपाली फिल्म 'फेरी भेटुलासे' से की थी मनीषा ने करियर की शुरुआत

मनीषा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत नेपाली फिल्म 'फेरी भेटुलासे' से की थी। यह फिल्म साल 1989 में आईं थी। इसके बाद मनीषा ने अपना करियर बॉलीवुड में अजमाया और उनके हाथ लगी फेमस डायरेक्टर सुभास घई की फिल्म 'सौदागर' पहली ही में मनीषा ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म 'सौदागर' से मनीषा बॉलीवुड की इलू इलू गर्ल से नाम से भी फेमस हुईं।

कैंसर जैसी बीमारी को मात दे चुकी हैं मनीषा कोइराला

मनीषा ने अपने करियर में 'यालगार', '1942: ए लव स्टोरी', 'बॉम्बे', 'अकेले हम अकेले तुम', 'अग्नि साक्षी', 'गुप्त', 'दिल से', 'कारतूस', 'बागी', 'लज्जा' और 'कंपनी' जैसी कई बेहतरीन फिल्में दीं। साल 2010 में मनीषा ने नेपाल के एक बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी कर ली, लेकिन यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई और साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया। साल 2012 में मनीषा को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझना पड़ा। लेकिन मनीषा इसी साल ओवेरी कैंसर का इलाज कराया और से मात दी। (इनपुट लोकमत समाचार ब्यूरो के साथ)

टॅग्स :मनीषा कोईरालाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम