लाइव न्यूज़ :

नाम सुनकर कांप जाते थे चीनी... मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभाएंगे एक्टर फरहान अख्तर, फिल्म '120 बहादुर'

By संदीप दाहिमा | Updated: September 4, 2024 15:38 IST

Major Shaitan Singh Movie 120 Bahadur: अभिनेता फरहान अख्तर 1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म ‘120 बहादुर’ में परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी। निर्माताओं के अनुसार, आगामी फिल्म रेजांग ला की लड़ाई से प्रेरित है।

Open in App
ठळक मुद्देFarhan Akhtar to play Major Shaitan Singh in 120 Bahadur: फरहान अख्तर 1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म ‘120 बहादुर’ में परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह की भूमिका में नजर आएंगे।120 Bahadur Movie: फिल्म ‘120 बहादुर’ में मेजर शैतान सिंह की भूमिका में एक्टर फरहान अख्तर

120 Bahadur Movie: अभिनेता फरहान अख्तर 1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म ‘120 बहादुर’ में परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी। निर्माताओं के अनुसार, आगामी फिल्म रेजांग ला की लड़ाई से प्रेरित है। इसी जगह पर चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों ने अद्वितीय साहस, वीरता और बलिदान का प्रदर्शन किया था। ‘120 बहादुर’ को रितेश सिधवानी और फरहान की निर्माता कंपनी ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’, अमित चंद्रा के ‘ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो’ के सहयोग से बना रही है।

फिल्म का पहला शूट आज लद्दाख में शुरू हो रहा है। ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस बारे में जानकारी दी। पोस्ट में निर्माताओं ने कहा, ‘‘ मेजर शैतान सिंह पीवीसी और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों की कहानी आपके सामने लाना एक सौभाग्य की बात है।’’ इसने कहा, ‘‘भारत-चीन युद्ध के दौरान 18 नवंबर 1962 की लड़ी गई जंग रेजांग ला की लड़ाई के रूप में प्रसिद्ध, यह सभी बाधाओं के बावजूद वर्दी में हमारे जवानों द्वारा दिखाए गए उल्लेखनीय साहस, वीरता और निस्वार्थता की कहानी है।’’ निर्माताओं ने ‘‘वीरता की इस अविश्वसनीय कहानी को स्क्रीन पर लाने’’ में उनके समर्थन के लिए भारतीय सेना का आभार भी व्यक्त किया।

कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘धाकड़’ के लिए मशहूर रजनीश घई ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। पिछले सप्ताह फरहान ने कहा था कि वह एक ‘‘विशेष फिल्म’’ की शूटिंग के लिए लद्दाख में हैं। फरहान ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी थी। फरहान ने अपनी फिल्म ‘लक्ष्य’ (2004) और ‘भाग मिल्खा भाग’ (2013) की शूटिंग भी पहाड़ी क्षेत्र में की थी। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश के स्थानीय लोगों की एक तस्वीर के साथ पोस्ट में लिखा था, ‘‘लक्ष्य और भाग मिल्खा भाग के बाद एक बहुत ही खास फिल्म की शूटिंग के लिए लद्दाख वापस आ गया हूं।’’ 

टॅग्स :फरहान अख़्तरफिल्महिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?