लाइव न्यूज़ :

शादी के बंधन में बंधने वाला है बॉलीवुड का ये स्टार, जल्द फैंस के सामने करेगा ऐलान!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 3, 2019 12:28 IST

फरहान अख्तर शिवानी के साथ रिलेशनशिप स्टेटस की बातें बीते कई दिनों से चर्चा में हैं हर किसी के दिल में इसको लेकर सवाल हैं।

Open in App

फरहान अख्तर  शिवानी  के साथ रिलेशनशिप स्टेटस की बातें बीते कई दिनों से चर्चा में हैं हर किसी के दिल में इसको लेकर सवाल हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के साथ की फोटो भी अक्सर सुर्खियां बंटोरती हैं। हांलाकि दोनों ने अपने रिश्ते पर खुलकर कुछ नहीं कहा है लेकिन फिर भी जिस तरह से दोनों एक साथ देखे जाते हैं एक तरह से रिश्ते पर चीजें साफ हैं।

अब इस जोड़ी को लेकर जो खबरें सामने आ रही है, वह जानने के बाद इनके फैंस को खुशी जरुर होगी। खबरों की मानें तो ये दोनों अपने रिश्ते को लेकर बहुत ही सीरियस हैं। फरहान के बच्चे भी शिवानी को काफी पसंद करते है और ऐसे में साफ नजर आ रहा है कि जल्द ही दोनों अपने रिश्ते को नया नाम दे सकते है। कहा जा रहा है कि दोनों इसी साल शादी कर कर लेगें। दोनों इसका ऐलान भी जल्द करेंगे।

वहीं, फरहान और शिवानी ने परिवार के साथ ही नए साल का जश्न भी मनाया है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि नया साल फरहान और शिवानी के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। हाल ही में फरहान शिवानी के साथ दीपिका दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में पहुंचे थे जिसके बाद इतना साफ हो गया था कि ये दोनों अब खुलकर सभी के सामने अपने रिश्ते को जल्द स्वीकार करने वाले हैं और नाम भी देने वाले हैं।

शिवानी ने तोड़ी थी चुप्पी

शिवानी ने अपने और फरहान के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ दी थी। उन्होंने हाल ही में कहा है कि हम पर निर्भर करता है कि आप अपने निजी जीवन को कैसे लेते हैं। मुझे लगता है कि यह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे लेते हैं,  ऐसे कुछ लोग हैं जो इससे बहुत प्रभावित होते हैं, कुछ ऐसे होते हैं ,जो परवाह नहीं करते। बिना फरहान का नाम लिए उन्होंने कहा कि अगर हम सार्वजनिक स्थान पर काम कर रहे हैं तो ये समझना होगा और सब आपको देख रहे हैं। ऐसे में आपको इससे डील करना पड़ता है, यह हमेशा आसान नहीं होता।

छाई दोनों की फोटो

 सोमवार (15 अक्टूबर) को फरहान अख्तर की सोशल मीडिया पर आई एक तस्वीर ने सब कुछ साफ कर दिया है। उन्होंने शिबानी के साथ अपने संबंध के बारे में कभी कुछ न तो शेयर किया न ही लिखा। साथ की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने एक दिल बस पोस्ट किया।

 इसके साथ ही उन्होंने बिना कहे बहुत कुछ लोगों से कह दिया है।  इस तस्वीर में ये दोनों हाथों में हाथ लिए चलते हुए नज़र आ रहे हैं और शिबानी कैमरा में देख रही हैं। फिलहाल फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है।कुछ दिनों पहले एक तस्वीर ने इन कयासों को जन्म देना शुरू किया था, जब शिबानी ने एक इंसान का हाथ पकड़कर एक तस्वीर लगाई थी, उस समय कई लोगों ने कहा था कि वह आदमी फरहान हैं। 

 बता दें कि 16 वर्षों तक एक साथ रहने के बाद फरहान अख्तर और पत्नी अधूना अलग हो गए थे। इस जोड़े की दो बेटियां हैं- शाक्य और अकीरा। पत्नी से अलग होने के बाद फऱहान का नाम अभिनेत्री श्रृद्धा कपूर के साथ भी जोड़ा गया था। अब ये फोटो को शेयर करके फरहान ने खुद सुर्खियों को जन्म दिया है।

टॅग्स :फरहान अख़्तर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने लंदन में प्रतिष्ठित बाफ्टा पुरस्कार जीता?, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने मारी बाजी?

बॉलीवुड चुस्कीनाम सुनकर कांप जाते थे चीनी... मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभाएंगे एक्टर फरहान अख्तर, फिल्म '120 बहादुर'

बॉलीवुड चुस्कीDon-3: पता चल गई 'डॉन-3' की कहानी! शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को लेने की वजह भी फरहान अख्तर ने बताई

बॉलीवुड चुस्कीहबी निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा पहुंची फरहान अख्तर के घर, जानें इस खास मुलाकात के पीछे का राज

बॉलीवुड चुस्कीDon 3: रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी स्पेशल ट्रेनिंग करेंगे, थाईलैंड के विशेषज्ञों से सीखेंगे एक्शन, निर्देशक फरहान अख्तर का ये है प्लान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया