लाइव न्यूज़ :

एक्टर बृजेश त्रिपाठी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सलमान खान और खेसारी लाल यादव के साथ कर चुके हैं कई फिल्में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2023 10:50 IST

उनके निधन पर फिल्म अभिनेता सह गोरखपुर से सांसद रवि किशन कहते हैं कि बृजेश त्रिपाठी जी के साथ हमने लगभग 100 फिल्में किया था।

Open in App

बॉलीवुड और भोजपुरी सहित कई भाषाओं में सैकड़ों फिल्में कर चुके मशहूर अभिनेता बृजेश त्रिपाठी का मुम्बई के कांदिवली में उनके निवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे लगभग 72 साल के थे और विगत 46 सालों से फिल्म जगत में सक्रिय थे।

बृजेश त्रिपाठी ने अमिताभ बच्चन , शाहरुख खान , सलमान खान, रजनीकांत सहित तमाम बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर किया था। भोजपुरी फिल्मों की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दोनों दौर को काफी नजदीक से देखा और महसूस किया था।

उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में मनोज तिवारी, रवि किशन , दिनेश लाल यादव , पवन सिंह व खेसारी लाल यादव सहित तमाम लोगों के साथ काम किया था। उनके अचानक यूँ हीं चले जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर फिल्म अभिनेता सह गोरखपुर से सांसद रवि किशन कहते हैं कि बृजेश त्रिपाठी जी के साथ हमने लगभग 100 फिल्में किया था। 

फिल्म प्रचारक संजय भूषण पटियाला बृजेश त्रिपाठी के इस असामयिक निधन से काफी दुःखी हैं, वो कहते हैं कि बृजेश त्रिपाठी जी हमारे सबसे खास लोगों में शुमार थे, उन्होंने हमें शुरुआती दिनों से प्रोत्साहित किया था उनका चले जाना भोजपुरी फिल्म जगत से एक युग के चले जाना है। मैं विशेष तौर पर उनके निधन से आहत हूँ। ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को स्वर्ग से सर्वोच्च सम्मान से सुशोभित करें।

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!