लाइव न्यूज़ :

Ashram Trailer: 'बाबा निराला' के अवतार में बॉबी देओल जीत रहे हैं फैंस का दिल, 'आश्रम' वेब सीरीज का ट्रेलर आया सामने

By अमित कुमार | Updated: August 17, 2020 14:21 IST

लंबे समय से फिल्मों से दूर बॉबी देओल बैक टू बैक नजर आने वाले हैं। 'क्लास ऑफ 83' के बाद बॉबी देओल की नई वेब सीरीज 'आश्रम' का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉबी देओल की 'सीरीज' आश्रम का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है।ट्रेलर में बॉबी देओल का लुक और एक्टिंग कमाल का लग रहा है। ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि यह एक दमदार वेब सीरीज होगी।

कोरोना वायरस के कारण पिछले कुछ समय से फिल्में लगातार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा रही है। पिछले महीने एक साथ शकुंतला देवी, यारा और रात अकेली है जैसी फिल्में रिलीज की गई थी। वहीं अगस्त में भी ऑनलाइन कई और फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार है। इन्हीं फिल्मों में से एक फिल्म है बॉबी देओल स्टारर 'क्लास ऑफ 83'। 'क्लास ऑफ 83' के अलावा इस महीने बॉबी देओल की एक वेब सीरीज भी आने को तैयार है। 

बॉबी देओल की 'सीरीज' आश्रम का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। इस सीरीज के जरिए बॉबी देओल वेब सीरीज में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। 'आश्रम' सीरीज में बॉबी देओल 'काशीपुर वाले बाबा निराला' के रूप में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। ट्रेलर में बॉबी देओल का लुक और एक्टिंग कमाल का लग रहा है। ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि यह एक दमदार वेब सीरीज होगी। 

लोगों के विश्वास के साथ खेलते नजर आते हैं बॉबी देओल

ट्रेलर में दिखाया गया है कि बॉबी देओल बाबा के रूप में किस तरह लोगों का विश्वास जीतते हैं और अपने सभी इच्छाओं की पूर्ति करते हैं।  'काशीपुर वाले बाबा निराला' यानी बॉबी देओल लोगों को मोक्ष दिलाने की बात करते हैं। इस तरह वह लोगों का विश्वास जीतकर अपने कई काम भी कर लेते हैं। ऐसे में एक दिन ऐसी खबर आती है कि आश्रम में गई 9 लड़कियां गायब है। 

28 अगस्त को रिलीज होगी वेब सीरीज

 प्रकाश झा द्वारा निर्मित और डायरेक्ट की गई इस सीरीज में अदिती पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोइंका, अध्ययन सुमन, विक्रम कोच्छर, तुषार पांडे, सचिन श्रॉफ और राजीव सिद्धार्थ भी अहम रोल में दिखाई दे रहे हैं।  'आश्रम' को इसी महीने 28 तारीख को रिलीज किया जाएगा। 

 

टॅग्स :बॉबी देओलवेब सीरीजबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!