लाइव न्यूज़ :

अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का कोरोना से निधन, फिल्मी हस्तियों ने जताया शोक

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 1, 2021 12:34 IST

शुक्रवार को अभिनेता बिक्रमजीत कंवरापल का कोरोना के कारण निधन हो गया। अभिनेता कोरोना के गंभीर लक्षणों से पीड़ित थे। उन्होंने 2003 में भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद फिल्मों में अपना करियर बनाया ।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का कोरोना से निधन, फिल्मी हस्तियों ने जताया शोकबिक्रमजीत ने सेना से रिटायर होने के बाद 2003 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी अभिनेता ने 2 स्टेट्स , द गाजी अटैक , आरक्षण जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी

मुंबई:  अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल कोरोना के कारण निधन हो गया है। वह 52 साल के थे और कोरोना के गंभीर लक्षणों से प्रभावित थे। अभिनेता के निधन पर कई फिल्मी हस्तियों ने शोक जताया है।  

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने ट्वीट किया , 'आज सुबह कोविड-19 के कारण अभिनेता मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल का निधन हो गया । यह जानकर बहुत दुख हुआ।  सेवानिवृति सेना अधिकारी कंवरपाल ने कई फिल्मों और टेलीविजन शो में सहायक भूमिका निभाई थीं । उनके परिवार और स्वजनों  के प्रति संवेदनाएं।' वहीं अभिनेता रोहित रॉय बोस ने लिखा, ' और हमने एक और खो दिया । सबसे सभ्य , सकारात्मक और खुशमिजाज इंसान मेजर बिक्रमजीत.. श्रद्धांजलि । '

अभिनेता बिक्रमजीत ने भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद 2003 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की । उन्होंने पेज 3 , रॉकेट सिंह : सेल्समैन ऑफ द ईयर, आरक्षण, मर्डर 2 , 2 स्टेट्स और द गाजी अटैक जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया।

टेलीविजन पर उन्होंने दीया और बाती हम, ये हैं चाहते और अनिल कपूर की 24 जैसे शो में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई। इसके अलावा उन्होंने वेब सीरिज स्पेशल ऑप्स, जस्टिस, आउट ऑफ ऑर्डर और आपके कमरे में कोई रहता है आदि में काम किया। 

कोरोना वायरस महामारी ने बॉलीवुड को भी अपनी चपेट में ले लिया है । कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, गोविंदा, अक्षय कुमार, सोनू सूद सहित कई फिल्मी हस्तियां कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस संक्रमण के कारण कई हस्तियों का निधन भी हुआ है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम