लाइव न्यूज़ :

अरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2026 17:11 IST

Ramayana: "रामायण" को नमित मल्होत्रा ​​के प्राइम फोकस स्टूडियो और DNEG ने यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म दो हिस्सों वाली लाइव-एक्शन गाथा है, जो 5,000 साल पहले के समय पर आधारित है और भारतीय पौराणिक कथाओं की सबसे मशहूर महाकाव्यों में से एक पर आधारित है।

Open in App

Ramayana: रामानंद सागर द्वारा निर्देशित धारावाहिक ‘‘रामायण’’ में भगवान राम की अपनी यादगार भूमिका के लिए मशहूर अभिनेता अरुण गोविल ने इस महाकाव्य पर आधारित फिल्म की सराहना करते हुए इसके मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर की तारीफ की। गोविल ने कहा कि पर्दे पर भगवान की भूमिका वही व्यक्ति विश्वसनीय रूप से निभा सकता है, जो ‘‘अच्छा अभिनेता और अच्छा इंसान’’ हो।

महत्वाकांक्षी सिनेमाई प्रस्तुति के रूप में पेश की जा रही इस फिल्म में ‘केजीएफ’ के अभिनेता यश रावण की भूमिका में हैं, साई पल्लवी देवी सीता, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे भगवान लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन ‘दंगल’ से ख्याति पाने वाले नितेश तिवारी कर रहे हैं।

गोविल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘नितेश तिवारी की रामायण बहुत अच्छी लग रही है। नितेश तिवारी, कलाकारों और पूरी टीम ने इस पर बहुत मेहनत की है। मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में बहुत अच्छे लग रहे हैं। वह अच्छे अभिनेता हैं और अच्छे इंसान भी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भगवान की भूमिका निभाने के लिए आत्मा का शुद्ध होना और इंसान का अच्छा होना जरूरी है।” वह पिछले सप्ताह आयोजित एफडब्ल्यूआईसीई और सिने आर्टिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट के एक कार्यक्रम के इतर बातचीत कर रहे थे। टेलीविजन पर 1987 में आयी रामायण में भगवान राम की भूमिका के लिए पहचाने जाने वाले गोविल ने कहा कि रामानंद सागर की रामायण की गहरी छाप के कारण विभिन्न प्रस्तुतियों की तुलना होना स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब कोई मानक तय हो जाता है तो तुलना होना स्वाभाविक है। भगवान की भूमिका निभाने के लिए रूप-रंग बहुत अहम होता है। जब लोग आपको देखें तो उन्हें आपमें भगवान दिखाई देने चाहिए।’’

हालांकि, गोविल (68) ने आने वाली रामायण की तुलना 2022 की फिल्म ‘आदिपुरुष’ से करने की कोशिशों को खारिज करते हुए कहा कि दोनों फिल्में मूल रूप से अलग हैं। नितेश तिवारी की दो भागों वाली इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे गोविल ने पूरी टीम के साथ काम करने के अनुभव को ‘‘अच्छा’’ बताया। 

टॅग्स :रणबीर कपूरअरुण गोविलआगामी फिल्महिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?