लाइव न्यूज़ :

मराठी अभिनेता आशुतोष भाकरे ने खुदकुशी की, कुछ दिनों से थे अवसाद में

By निखिल वर्मा | Updated: July 30, 2020 05:42 IST

आशुतोष भाकरे ने 'भाकर' और 'इचार ठरला पक्का' जैसी फिल्मों में काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे32 वर्षीय आशुतोष नांदेड़ जिले के रहने वाले थेपुलिस ने आशुतोष के पिता के बयान का लिया हैआशुतोष के पिता ने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है

मराठी अभिनेता आशुतोष ने अपने घर में कथित रूप से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। वह मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ शहर में रहते थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दोपहर जब भाकरे (32) के माता-पिता गणेश नगर इलाके के फ्लैट में आए, तो उन्होंने अभिनेता का शव फंदे से लटका पाया। भाकरे मराठी अभिनेत्री मयूरी देशमुख के पति हैं।पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभिनेता पिछले दिनों से कथित रूप से अवसाद में थे। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आशुतोष भाकरे पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया था। जिसके जरिए उन्होंने अपने प्रशंसकों को बताया था कि कोई भी व्यक्ति आत्महत्या क्यों करता है।आशुतोष ने अभिनेत्री मयूरी देशमुख से 21 जनवरी 2016 को शादी की थी। मयूरी को सीरियल 'खुलता काली खुलेना'  से जाना जाता है।

आशुतोष के निधन के बाद उनके प्रशंसकों के लिए इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। उनके निधन के बाद मराठी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। आशुतोष अपने पीछे पत्नी मयूरी देशमुख, माता-पिता और एक भाई को छोड़ गए हैं। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी 14 जून को अपने घर में कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।

टॅग्स :आत्मघाती हमलाआत्महत्या प्रयासबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट650 अंकों की उम्मीद और जिंदगी का अंत; राजस्थान में NEET परीक्षार्थी की खुदकुशी, पिता का छलका दर्द

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल