लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह पर होने वाला था एसिड अटैक, अभिनेत्री ने किया खुलासा

By वैशाली कुमारी | Updated: September 12, 2021 15:41 IST

अभिनेत्री अक्षरा सिंह जितना समय बिग बॉस के घर में रहीं उन्होंने अपने दर्शकों का मनोरंजन किया, लेकिन शो से विदाई के बाद उन्होंने कई खुलासे किए जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री अक्षरा सिंह जितना समय बिग बॉस के घर में रहीं उन्होंने अपने दर्शकों का मनोरंजन कियाअक्षरा सिंह ने बताया कि उस दौरान इंडस्ट्री से किसी भी शख्स ने मेरी मदद नहीं की

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बिग बॉस छोड़ने के बाद कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। अक्षरा ने बिग बॉस शो में भेदभाव करने और शो के फिक्स होने की बात कही।

अभिनेत्री अक्षरा सिंह जितना समय बिग बॉस के घर में रहीं उन्होंने अपने दर्शकों का मनोरंजन किया, लेकिन शो से विदाई के बाद उन्होंने कई खुलासे किए जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। अक्षरा सिंह ने बीते रविवार को मिलिंद गाबा के साथ इस घर से विदाई ली। अक्षरा सिंह ने शो के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स और शो के होस्ट करण जौहर को लेकर भी कई खुलासे किए। 

शो और उसके कंटेस्टेंट्स के बाद उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए जिसके बाद उनके फैंस हैरान हैं।

अक्षरा सिंह ने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब पूरी इंडस्ट्री ने उनका साथ छोड़ दिया था। ऐसा तब हुआ जब उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें ये धमकी तक दी थी कि वह उनका करियर तबाह कर देगा। अक्षरा ने बताया कि उन्हें अपनी जिंदगी में बहुत तकलीफ़ से गुजरना पड़ा है मगर उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

अक्षरा सिंह ने बताया कि वो एक ऐसे रिश्ते में थी जहां उनका दम घुटता था, रोज रोज की रोक टोक और धमकियों के चलते वो काफी परेशान थी और डिप्रेशन में चली गई थी। ऐसे में केवल उनके पिता ने ही उनका साथ दिया और हिम्मत बधाई।

अक्षरा सिंह ने बताया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उनके खिलाफ बहुत साजिशे की और धमकियां दी कि वो मेरा करियर खतम कर देगा। इतना ही नहीं उसने मेरा करियर खतम करने के लिए उनके पीछे कुछ लड़कों को एसिड लेकर भेजा था। भगवान का शुक्र है कि मै उन सबसे बच निकली, ईश्वर करे किसी भी औरत को ये सब ना सहना पड़े जितना मैंने देखा।

अक्षरा सिंह ने बताया कि उस दौरान इंडस्ट्री से किसी भी शख्स ने मेरी मदद नहीं की, कुछ लोगों ने मेरा हौसला बढ़ाया लेकिन उनके अलावा सबने मुझे ही कठघरे में रखा। मेरे पास काम नहीं था और ना ही मै अपने आपको साबित कर पाई थी। अगर उस वक्त मेरे पिता ना होते तो ना जाने क्या होता। मुझे अपने पिता पर गर्व है।

टॅग्स :अक्षरा सिंहभोजपुरीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!