लाइव न्यूज़ :

Accident or Conspiracy Godhra teaser out: गोधरा कांड पर बनी फिल्म का टीजर आउट, जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी

By रुस्तम राणा | Updated: May 30, 2023 14:47 IST

इस फिल्म का निर्देशन एम.के. शिवाक्ष ने किया है। वहीं बीजे पुरोहित और रामकुमार पाल द्वारा फिल्म निर्मित है। 2002 के गोधरा दंगों की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म दंगों के कारणों की गहराई से पड़ताल करने की कोशिश करती है।

Open in App
ठळक मुद्देसच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म जल्द सिनेमाघरों होगी रिलीज यह फिल्म गुजरात दंगों के कारणों की गहराई से पड़ताल करने की कोशिश करती हैफिल्म का निर्देशन एम.के. शिवाक्ष ने किया है, जो बीजे पुरोहित और रामकुमार पाल द्वारा निर्मित है

नई दिल्ली: फिल्म 'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा' का टीजर मंगलवार को आउट हो गया है। फिल्म के टीजर से मालूम पड़ता कि फिल्म गुजरात दंगों से ठीक पहले 'साबरमती एक्सप्रेस' की एक बोगी में लगाई गई आग की घटना पर आधारित है। दरअसल, 27 फरवरी 2002 को गोधरा से अहमदाबाद जा रही साबरमति एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगा दी गई थी, जिसमें 59 लोगों की जान गई थी।

इस फिल्म का निर्देशन एम.के. शिवाक्ष ने किया है। वहीं बीजे पुरोहित और रामकुमार पाल द्वारा फिल्म निर्मित है। 2002 के गोधरा दंगों की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म दंगों के कारणों की गहराई से पड़ताल करने की कोशिश करती है। टीजर में उल्लेख किया गया है कि फिल्म 'सच्ची घटनाओं पर आधारित' है और साबरमती एक्सप्रेस पर हुए हमले को 'भयावह' बताती है। 

निर्माता फिल्म के माध्यम से यह उजागर करने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह हमला, जिसके परिणामस्वरूप सांप्रदायिक दंगे भी हुए, उन्माद का परिणाम था या यह एक सुनियोजित साजिश थी। टीजर के दृश्यों से यह भी पता चलता है कि यह 'नानावती आयोग' की रिपोर्ट है जिस पर फिल्म आधारित है।

'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा' की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। इसकी घोषणा बाद में की जाएगी। टीजर में आधिकारिक नोट में लिखा है, "यह फिल्म बहुत मेहनत और पांच साल के शोध के बाद बनाई गई है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के लिए रिसर्च के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए, जिन्हें सबूत के साथ फिल्म में बखूबी पेश किया गया है।'

क्या है गोधरा कांडा?

फरवरी 2002 में हुई इस घटना में गोधरा रेलवे स्टेशन में ट्रेन की बोगी में आग लगा गई थी। इसमें 58 यात्री जिंदा जलकर मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर कारसेवक थे जो कि अयोध्या से लौट रहे थे। इसी घटना के बाद गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में दंगे भड़क उठे। हाल में सुप्रीम कोर्ट ने गोधरा कांड में 8 अभियुक्तों को जमानत दी है। 

टॅग्स :गोधरा कांडहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!