लाइव न्यूज़ :

करवा चौथ पर अभिषेक बच्चन ने दिया सरप्राइज, जानिए क्या था ऐश्वर्या राय का रिएक्शन

By वैशाली कुमारी | Updated: October 25, 2021 18:29 IST

अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों ब्रिद इन टू द शैडो नाम की वेब सीरीज की शूटिंग दिल्ली में कर रहे हैं। उन्होंने अचानक से करवा चौथ के दिन दिल्ली से उड़ान भर कर अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से मिलने का मन बना लिया।

Open in App
ठळक मुद्दे अभिषेक बच्चन इन दिनों ब्रिद इन टू द शैडो नाम की वेब सीरीज की शूटिंग दिल्ली में कर रहे हैंअमेज़न प्राइम ने कुछ ही समय पहले ब्रिद के दूसरे सीजन की घोषणा की थी

करवा चौथ का त्यौहार बॉलीवुड में खूब धूमधाम से मनाया जाता है। बच्चन परिवार भी करवा चौथ को काफी मान्यता देते हैं। इस बार अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को एक ऐसा सरप्राइज दिया जिसके बाद ऐश्वर्या के दिलचस्प रिएक्शन को अमिताभ बच्चन ने साझा किया है।

दरअसल अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों ब्रिद इन टू द शैडो नाम की वेब सीरीज की शूटिंग दिल्ली में कर रहे हैं। उन्होंने अचानक से करवा चौथ के दिन दिल्ली से उड़ान भर कर अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से मिलने का मन बना लिया और इसके बाद अचानक उन्हें घर में देखने पर ऐश्वर्या राय, जया बच्चन और पोती आराध्या का रिएक्शन कैसा था उसे बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा है। 

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में इस बात का जिक्र करते हुए  लिखा कि करवा चौथ पर परिवार के साथ दिन.... वह दिन जब पत्नी अपने पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती हैं। पूरा दिन उपवास करती हैं। दिन में और रात में पूजा करती हैं।अच्छे से खुद को ड्रेस अप करती हैं और छलनी में दिया रखकर चांद को देखने के लिए बेचैन रहती हैं।प्रार्थना करती हैं। चांद पर जल चढ़ाती हैं और कंधे पर दिया रखकर चांद की ओर फेंक देती हैं। पति के हाथ से पहला निवाला और दिन भर में पहली बार पानी पीते हैं। 

इसके बाद अमिताभ बच्चन ने लिखा कि इस बार चांद में ज्यादा चमक थी। बालकनी में चांद और बड़ा दिख रहा था। कई बार यह चांद बादलों में ढका रहता है और देर रात मे देखा जाता है लेकिन आज रात चंद्रमा उदार था। अमिताभ ने लिखा शाम को बेटे अभिषेक ने सरप्राइज दिया जो दिल्ली में ब्रीद की शूटिंग कर रहे थे अचानक बिना किसी को बताए घर आ गए। इस सरप्राइज से घर में सब हैरान रह गए और खुशी से शोर करने लगे जिन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी और फिर पूरे परिवार में उत्सव का माहौल हो गया। डाइनिंग टेबल हंसी खुशी और शानदार खाने से भर गई। 

आपको बता दें कि अमेज़न प्राइम ने कुछ ही समय पहले ब्रिद के दूसरे सीजन की घोषणा की थी। इस वेब सीरीज में अभिषेक बच्चन और अमित साद लीड रोल में दिखाई देंगे। सीरीज के दूसरे सीजन में अभिषेक और अमित दोनों डॉक्टर अविनाश सभरवाल और इंस्पेक्टर सावंत का ही किरदार निभाएंगे।

टॅग्स :अभिषेक बच्चनऐश्वर्या राय बच्चनहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!