लाइव न्यूज़ :

पापा अमिताभ बच्चन के इंड्रस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर अभिषेक का रिएक्शन, 'पा' के लिए लिखा दिल छू जाने वाला पोस्ट

By मेघना वर्मा | Updated: February 15, 2019 14:15 IST

सदी के महानायक यानी अमिताभ बच्चन को आज इंडस्ट्री में पूरे 50 साल हो चुके हैं। अभिषेक बच्चन, काम के लिए अपने पिता को अपना आईडियल मानते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआज ही के दिन 1969 में आमिताभ ने अपनी पहली फिल्म सात हिन्दुस्तानी को साइन किया था। अमिताभ जल्द ही तापसी पन्नू के साथ फिल्म बदला में दिखाई देंगे।

सदी के महानायक यानी अमिताभ बच्चन को आज इंडस्ट्री में पूरे 50 साल हो चुके हैं। आज ही के दिन 1969 में आमिताभ ने अपनी पहली फिल्म सात हिन्दुस्तानी को साइन किया था। कौन जानता था पतला सा और साधारण सा वो आदमी पूरी देश और दुनिया के लोगों के दिलों पर राज करेगा। वो जहां खड़ा हो जाएगा सच में लाइनें वहीं से शुरू होंगी। इंडस्ट्री और लोगों के चहेते बिग बी को उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने भी अलग और स्पेशल अंदाज में बधाई दे डाली है। 

अभिषेक बच्चन ने शुक्रवार को अपने इंस्टा पर एक फोटो पोस्ट की है। जिसमें वो अमिताभ बच्चन के फेस बनी हुई टी-शर्ट पहन रखी हैं। अभिषेक ने अपनी इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, '' आईकन, मेरे लिए वो इससे कई ज्यादा हैं, मेरे पिता, मेरे बेस्ट फ्रेंड, गाइड, बेस्ट क्रिटीक, ग्रटेस्ट स्पोर्ट, आईडियल और मेरे हीरो।''

''50 साल पहले उन्होंने अपनी फिल्मी जर्नी की शुरूआत की थी। आज तक इस काम के प्रति उनका पैशन और प्यार सेम है जैसा कि पहले दिन रहा होगा। डियरेस्ट पा, आज हम आपके टैलेंट, पैशन, ब्रिलियंस और इमेंन्स को सेलिब्रेट कर रहे हैं। अब हम इंतजार कर रहे हैं कि आने वाले 50 सालों में क्या स्टोर करके रखा है।''

अभिषेक की ये लाइनें इस बात को दर्शाती हैं कि सिर्फ पिता के नाते ही नहीं अभिषेक बच्चन, काम के लिए अपने पिता को अपना आईडियल मानते हैं। अमिताभ फिल्म के प्रति और काम के प्रति इतना लगाव रखते है वो उनका काम करने का तरीका ही दिखाता है। आज भी जिस उत्सुकता के साथ वो काम करते हैं वो किसी भी स्टार के लिए प्रेरणा लेने वाली बात है।

एक बार खुद अमिताभ ने बताया था कि फिल्म मिलने से पहले ही उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी थी और जब फिल्म की कमाई मिली तो वह बहुत कम थी लेकिन कभी कभी सपनें पूरे करने के लिए रिस्क लेना पड़ता है। हांलाकि ये फिल्म पर्दे पर रिलीज हुई और कुछ कमाल नहीं कर पाई। अमिताभ जल्द ही तापसी पन्नू के साथ फिल्म बदला में दिखाई देंगे। जिसमें वो एक वकील का किरदार निभा रहे हैं। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया