लाइव न्यूज़ :

अभिषेक बच्चन ने मुंबई का अपना लग्जरी अपार्टमेंट 45.75 करोड़ में बेचा, जानिए पूरी डिटेल

By अनिल शर्मा | Updated: August 13, 2021 10:40 IST

Zapkey.com द्वारा एक्सेस किए गए पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार, अमिताभ बच्चन ने भी कुछ महीने पहले 31 करोड़ रुपये की मुंबई में 5,184 वर्ग फुट की संपत्ति खरीदी है। 

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक बच्चन ने ये अपार्टमेंट साल 2014 में 41.14 करोड़ रुपये में खरीदा थाअभिषेक बच्चन ने ₹45.75 करोड़ में मुंबई का अपना लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिया हैचार कार पार्किंग वाले इस अपार्टमेंट को अनुराग गोयल नाम के एक शख्स ने खरीदा है

मुंबईः मनीकंट्रोल ने Zapkey.com द्वारा प्राप्त किए गए दस्तावेजों के हवाले से बताया है कि अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ₹45.75 करोड़ में मुंबई का अपना लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिया है। 7,527 स्क्वायर फीट में फैला यह अपार्टमेंट वर्ली में ओबरॉय 360 वेस्ट प्रोजेक्ट के 37वें फ्लोर पर है। चार कार पार्किंग वाले इस अपार्टमेंट को अनुराग गोयल नाम के एक शख्स ने खरीदा है, जिसने 2.28 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है।

अभिषेक बच्चन ने ये अपार्टमेंट साल 2014 में 41.14 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि अपार्टमेंट की खरीद-बिक्री को लेकर अभिनेता या डेवलपर को भेजे गए ईमेल का भी तक कोई जवाब नहीं आया।

360 वेस्ट बाय ओबेरॉय रियल्टी एक निर्माणाधीन परियोजना है जिसमें 4बीएचके और 5बीएचके इकाइयां हैं। इसमें दो टावर शामिल हैं। एक में द रिट्ज-कार्लटन होटल होगा और दूसरे में वैश्विक आतिथ्य शृंखला द्वारा प्रबंधित लक्जरी आवास होंगे। स्थानीय ब्रोकरों के मुताबिक, जल्द ही इसे अधिभोग प्रमाणपत्र (ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट) मिलने की उम्मीद है। इस अपार्टमेंट की ऊंचाई 360 मीटर है जिससे समंदर का खूबसूरत नजारा दिखता है । सभी अपार्टमेंट पश्चिम की ओर उन्मुख हैं।

गौरतलब है कि Zapkey.com द्वारा एक्सेस किए गए पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार, अमिताभ बच्चन ने भी कुछ महीने पहले 31 करोड़ रुपये की मुंबई में 5,184 वर्ग फुट की संपत्ति खरीदी है। रजिस्‍ट्रेशन डॉक्‍युमेंट्स के मुताबिक, यह डुप्‍लेक्‍स क्रिस्‍टल ग्रुप का प्रॉजेक्‍ट है। इस तरह से अब अमिताभ बच्चन अब सनी लियोनी के पड़ोसी हो गए हैं। बता दें कि सनी लियोनी ने 28 मार्च को 16 करोड़ रुपये का एक फ्लैट खरीदा था।

टॅग्स :अभिषेक बच्चनअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!