लाइव न्यूज़ :

अभिषेक बच्चन की वजह से करण जौहर नहीं मनाते होली, 10 साल की उम्र में कर दी थी एक्टर ने ये हरकत

By मेघना वर्मा | Updated: March 21, 2019 12:24 IST

अभिषेक की इस हरकत से करण जौहर इतना सहम गए थे कि उन्होंने इसके बाद कभी भी होली नहीं खेली। करण और अभिषेक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त और काफी करीबी बताए जाते हैं।

Open in App

पूरा देश पर इस समय होली का रंग चढ़ा दिख रहा है। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। हर साल बॉलीवुड में भी अलग-अलग तरह से होली मनाई जाती है। बहुत से सेलिब्रिटीज अपने घर में होली की बिग पार्टी भी ऑर्गनाइज करते हैं। जिसमें आपके और हमारे चहेते सितारे होली खेलने जाते हैं। वहीं कुछ सेलिब्रिटी ऐसे भी हैं जो होली नहीं खेलते या जिनके मन में होली को लेकर डर बैठा हुआ है। इनमें सबसे पहले नाम आता है करण जौहर का। 

आपको बता दें करण जौहर होली नहीं खेलते। इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि जूनियर बच्चन यानी अभिषेक हैं। हाल ही में इंडिया नेक्स्ट सुपरस्टार के मंच पर करण जौहर ने शिरकत की थी। वहां उन्होंने बताया कि वो होली क्यों नहीं खेलते। करण ने बताया कि जब वो 10 साल के थे तो अमिताभ बच्चन के घर होली पार्टी में गए थे। वैसे तो उन्होंने शुरू से ही रंग खेलना पसंद नहीं था लेकिन उनके घर पर जाते ही अभिषेक बच्चन ने उन्हें पूल में ढकेल दिया था। 

अभिषेक की इस हरकत से करण जौहर इतना सहम गए थे कि उन्होंने इसके बाद कभी भी होली नहीं खेली। करण और अभिषेक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त और काफी करीबी बताए जाते हैं। सिर्फ अभिषेक ही नहीं बल्कि श्वेता बच्चन से भी वो काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। बच्चन परिवार से भी करण जौहर की काफी अच्छे रिश्ते हैं।

बता दें करण जौहर अभी अपनी फिल्म कलंक को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अपने पिता यश जौहर के ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करना और उसे इस तरह पर्दे पर लाने को लेकर करण जौहर काफी खुश हैं। बता दें इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा दिखाई देंगे।  

टॅग्स :करण जौहरअभिषेक बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीअभिषेक बच्चन से तलाक होने के बाद एश्वर्या राय की तरफ से शादी का प्रपोज़ल आ जाएगा: पाकिस्तान के मुफ्ती का दावा | VIDEO

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?