लाइव न्यूज़ :

अभय देओल ने कहा- बॉलीवुड 50 से ज्यादा उम्र वाले अभिनेताओं को 20 साल की अभिनेत्रियों के साथ कास्ट कर कपल की तरह दिखाता है

By अनिल शर्मा | Updated: August 6, 2021 08:02 IST

फिल्म मे अभय देओल की बेटी का किरदार वंतिका वंदनापू ने निभाया है। मीरा स्याल और सिम्हाद्री भी स्पिन में दिखाई देंगे जो 13 अगस्त से डिज्नी चैनल पर यूएस में प्रसारित होगा।

Open in App
ठळक मुद्देअभय ने कहा कि, चाहे किरदार 35 या 45 साल का हो, मैं दोनों करना चाहूंगाबॉलीवुड में 50 साल के अभिनेता को 20 साल की लड़की के साथ कास्ट किया जाता हैअभय फिल्म 'स्पिन' में 50 साल के उम्र वाले किरदार में नजर आएंगे

अभिनेता अभय देओल ने कहा है कि उन्हें डिज़्नी की आगामी फिल्म 'स्पिन' में एक किशोरी के पिता का रोल करने में कोई परेशानी नहीं। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में 50 से ज्यादा उम्र के अभिनेता को 20+ साल की अभिनेत्रियों के साथ कास्ट करने में कोई आपत्ति नहीं होती और उन्हें 'एक कपल की तरह दिखाया जाता है'।

शो में अभय देओल की बेटी का किरदार वंतिका वंदनापू ने निभाया है। मीरा स्याल और सिम्हाद्री भी स्पिन में दिखाई देंगे जो 13 अगस्त से डिज्नी चैनल पर यूएस में प्रसारित होगा। मकिजनी ने फिल्म का निर्देशन किया है जिसकी स्क्रिप्ट कार्ली स्टेनर और जोश ए कैगन ने लिखी है।  बाद में इसका प्रीमियर 15 अगस्त से Disney+ Hotstar पर होगा।

बॉलीवुड लाइफ को दिए एक साक्षात्कार में यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें एक किशोरी के पिता की भूमिका निभाने में कोई दिक्कत है, अभय देओल ने बताया, "अगर मुझे किसी भी चीज़ के बारे में शिकायत करनी होती तो मैं उन्हें 10-12 साल पहले वही करता जो मैं बॉलीवुड में कर रहा था। मैं वास्तव में कभी पीछे नहीं रहा, मैं काफी सुरक्षित हूं कि मैं कौन हूं और मैं कहां से आया हूं। 39 का होते हुए 59 वाला रोल किया है। मैं अपने से 12 साल छोटा किरदार भी कर सकता हूं।

अभिनेता ने आगे कहा, "जब तक लोगों को यकीन है कि उस भूमिका में हूं, चाहे 35 या 45 साल की हो, मैं दोनों करना चाहूंगा। आपको बस अपना ख्याल रखना है ताकि आप जिस उम्र को निभाते हैं, उस तक पहुंच पाएं। अभय ने कहा कि बॉलीवुड अभी भी 50 साल से ज्यादा उम्र के अभिनेताओं को  20 साल से ज्यादा की हीरोइन्स के साथ कास्ट किया जाता है, और उन्हें ना तो बड़ा-छोटा  दिखाया जाता है बल्कि उन्हें कपल के रूप में दिखाया जाता है। क्या फर्क पड़ता है?

अभय देओल ने कहा कि बॉलीवुड के शीर्ष सितारे-- सलमान खान से लेकर शाहरुख खान और अजय देवगन तक, सभी को 50 वर्ष की आयु पार करने के बाद भी युवा अभिनेत्रियों के साथ कास्ट किया गया।

फिल्म अंग्रेजी भाषा में बनी है

फिल्म अंग्रेजी भाषा में बनी है, जो मैच्योर होते टीनएजर्स पर आधारित होगी।अभय ने कहा था कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर खुद को भाग्यशाली समझते हैं।'स्पिन' को एक भारतीय अमेरिकी किशोरी रिया कुमार (अवंतिका वंदनापु) की कहानी के रूप में फिल्माया गया है।

टॅग्स :अभय देओलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!