लाइव न्यूज़ :

कौन है वो लड़की जिसे आमिर ख़ान ने 'थप्पड़' से डेब्यू करने के लिए ट्वीट करके दी बधाई, माँ का भी है तगड़ा बॉलीवुड कनेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 27, 2020 10:47 IST

थप्पड़ फिल्म 28 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म रिलीज से पहले ही फैंस के बीच छा गई है। आमिर खान ने हाल ही में फिल्म की राइटर को बधाई दी है

Open in App
ठळक मुद्देआमिर खान ने हाल ही में ट्वीट करके थप्पड़ की राइटर मृणमयी लागू को बधाई दी हैथप्पड़ मृणमयी लागू की पहली फिल्म है

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म 'थप्पड़' (Thappad) जल्द ही पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को काफी ज्यादा पसंद किया गया है।  इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। हाल ही में तापसी की फिल्म के रिलीज से पहले बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने इस पर रिएक्शन दिया है। आमिर ने ट्वीट में स्पेशल तौर पर फिल्म की राइटर को शुभकामनाएं दीं।

ऐसे में एक्टर आमिर खान ने पूरी स्टार कास्ट को शुभकामनाएं दीं लेकिन फिल्म की राइटर मृणमयी लागू की ये पहली फिल्म है तो ये उनके लिए बेहद खास है। मृणमयी लागू ने अपनी पहली फिल्म से एक बेहद खास मुद्दे को उठाया है। मृणमयी लागू ने फैंस के बीच एक मैसेज छोड़ा है थप्पड़ एक हो या दो वो थप्पड़ ही होता है।

फिल्म 28 फरवरी को पर्दे पर रिलीज हो रही है। मृणमयी लागू एक्ट्रेस रीमा लागू की बेटी हैं। रीमा लागू एक प्रसिद्ध एक्ट्रेस थीं लेकिन मृणमयी ने अपना करियर लेखन में बनाया है और थप्पड़ से उनको खासा उम्मीदें हैं। मृणमयी टीवी इंडस्ट्री और हिन्दी फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। वह ज्यादातर मराठी फिल्मों में ही नजर आईं।  मृणमयी ने आमिर खान को फिल्म '3 ईडियट्स' में असिस्ट किया था। 

वहीं, बेटी मृणमयी के जन्‍म कुछ वर्षों बाद ही रीमा का पति विवेक लागू से मनमुटाव शुरू हो गया। विवेक भी मराठी फिल्‍मों के दिग्‍गज एक्‍टर हैं।विवेक लागू से अलग होने के बाद रीमा ने फिर कभी शादी नहीं की और एक सिंगल मदर के तौर अपनी बेटी की परवरिश की।

वह बॉलीवुड की कई फिल्म में असिस्ट के साथ एक्टिंग भी कर चुकी हैं।मृणमयी लागू ने अपने थप्पड़ लेखन से पुरुषसत्तात्मक समाज में रह रही महिलाओं की अलग अलग परिस्थिति दिखाई है। फिल्म की पटकथा कसी हुई है और काफी केंद्रित है। फिल्म मुद्दे से भटकती नहीं है।

रीमा लागू कौन है

रीमा लागू एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्‍म एवं टीवी अभिनेत्री थीं। लागू को हिंदी और मराठी सिनेमा में किये इनके कामों के लिये जाना है।न्‍होंने कई हिंदी फिल्‍मों में सहायक अभिनेत्री का किरदार निभाया और अपने अभिनय की छाप छोड़ी। रीमा की कुछ बेहतरीन फिल्‍में हैं कयामत से कयामत तक, साजन, पत्‍थर के फूल, शोला और शबनम, दिलवाले, हम आपके हैं कौन, जुड़वा, कुछ कुछ होता है और हम साथ-साथ हैं आदि। 17 मई 2017 को टीवी सीरियल नामकरण की शूटिंग के दौरान उन्‍हें सीने में दर्द की सिकायत हुई जिससे उन्‍हें कोकिलाबेन धीरूभाई अम्‍बानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कुछ देर इलाज के बाद जब डॉक्‍टरों ने उन्‍हें पूरी स्‍वस्‍थ करार दे दिया था अचानक उन्‍हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। 

टॅग्स :थप्पड़ मूवीतापसी पन्नूअनुभव सिन्हाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!