लाइव न्यूज़ :

Happy Birthday Alka Yagnik: जानिए ऐसा क्या हुआ था कि अलका ने गुस्से में आमिर खान को कहा था- 'बाहर निकल जाओ'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 20, 2018 08:46 IST

Happy Birthday Alka Yagnik (अलका याग्निक जन्मदिन): तेजाब के गानों से फैंस को मोहित करने वाली अलका को कयामत से कयामत का एक गाना गाया था।

Open in App

मुंबई( 20 मार्च): अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली अलका याग्निक हमेशा से ही अपने शांत स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। लेकिन एक बार गुस्से में उन्होंने आमिर खान को बाहर भगा दिया था। दरअसल  नासिर हुसैन की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के दौरान अलका ने आमिर को बाहर निकाला था। 

तेजाब के गानों से फैंस को मोहित करने वाली अलका को कयामत से कयामत का एक गाना गाया था। गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान जब अलका गाना गा रही थी, उसी समय उनके सामने एक लड़का आकर बैठ गया है और फिर इस लड़के ने अलका को गाना की रिकॉर्डिंग के दौरान  लगातार देखना शुरू कर दिया था।

जिस कारण से उस समय वह काफी असहज हो रही थीं। काफी सब्र करने के बाद आखिरकार अलका ने गुस्से में लड़के को रिकॉर्डिंग स्टूडियो से बाहर निकाल दिया था, जिसके बाद लड़का चुपचाप स्टूडियो से भाग खड़ा हुआ। जब अलका ने गाना रिकॉर्ड कर लिया उसके बाद उन्होंने उस लड़के के बारे में पता किया था।

जानें कौन था ये

रिकॉर्डिंग खत्म होने के बाद नासिर हुसैन ने अलका याग्निक से कहा कि एक बार वह फिल्म की कास्ट से मिल ले। जूही चावला और अलका की पहली मुलाकात भी इसी रिकॉर्डिंग स्टूडियो में हुई थी।  लेकिन जब आमिर खान का नंबर आया तो अलका उन्हें पहचान गईं। दरसअल, उन्होंने जिस लड़के को स्टूडियो से भगाया था, वो आमिर खान ही थे। जब उन्होंने आमिर को देखा तो वह कुछ समझ नहीं पाईं और बाद में अलका ने हंसते हुए आमिर को सॉरी कहा। 

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया