लाइव न्यूज़ :

आमिर खान ने फैंस संग शेयर की खुशखबरी, नेगेटिव आई एक्टर की मां की कोरोना रिपोर्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 1, 2020 17:23 IST

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की मां की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई है। उन्होंने ट्विटर के जरिए फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने बुधवार को कहा कि उनकी मां की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई हैआमिर ने ट्वीट किया कि अब वह चिंतामुक्त हो गए हैं क्योंकि उनकी मां की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) के कर्मचारी कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए थे। हालांकि, अब एक्टर की मां की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई है। मालूम हो, आमिर और उनके पूरे परिवार की जांच की गई थी, जिसके नतीजे नेगेटिव आए थे। मगर उनकी जमान की जांच रिपोर्ट तब नहीं आई थी। 

चिंतामुक्त हो गए आमिर

आमिर ने ट्वीट कर फैंस को बताया कि अब वह चिंतामुक्त हो गए हैं क्योंकि उनकी मां की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभिनेता ने प्रार्थनाओं और शुभेच्छाओं के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया। अभिनेता ने मंगलवार को भी एक बयान जारी करके कहा था कि उनके परिवार के अन्य सदस्यों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें, आमिर खान ने खुद इस बात की पुष्टि की थी कि उनके स्टाफ के कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया था। 

बीएमसी का किया धन्यवाद

अभिनेता ने अपनी ट्वीट में लिखा था, 'मैं बीएमसी को धन्यवाद कहना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने मेरे स्टाफ को मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराईं। वे मेरे स्टाफ की अच्छी देखभाल कर कर रहे हैं। साथ ही पूरी सोसायटी को सैनिटाइज और डिसइंफेक्ट कर रहे हैं। हम सभी का भी कोरोना टेस्ट हुआ और हम लोग नेगेटिव पाए गए हैं। अभी मैं अपनी मां का कोरोना टेस्ट करवाऊंगा। वे आखिरी शख्स हैं जिनका कोरोना टेस्ट होना बाकी है। प्लीज प्रार्थना कीजिए कि मेरी मां का कोरोना टेस्ट नेगेटिव निकले।'

'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगे आमिर

वहीं, आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में देखा गया था। हालांकि, यह मूवी दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई थी। फिलहाल, एक्टर अब फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाले हैं। इस फर्स्ट लुक रिलीज किया जा चुका है। फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर के अलावा करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :आमिर खानकोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच