लाइव न्यूज़ :

फीस चुकाने में हमेशा देरी हो जाती थी, स्कूल असेंबली में नाम लिया जाता था, आमिर खान ने सुनाया किस्सा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2022 10:36 IST

आमिर ने अपने बचपन के बारे में बात करते हुए कहा कि जब उनका परिवार कर्ज में डूबा हुआ था और आठ साल से मुश्किलों का सामना कर रहा था, फीस भरने में हमेशा देरी हो जाती थी।

Open in App
ठळक मुद्देआमिर फिल्म निर्माता ताहिर हुसैन और उनकी पत्नी जीनत हुसैन के बेटे हैं।वह चार भाई-बहनों फैसल खान, फरहत खान और निखत खान में सबसे बड़े हैं। आमिर खान 11 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगे।

मुंबईः आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में हैं। वे अलग-अलग शहरों में इसके प्रचार के सिलसिले में घूम रहे हैं। कई मीडिया हाउस को वे इंटरव्यू भी दे रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे आर्थिक तंगी में स्कूल की फीस चुकाने में देरी होती थी जिसके लिए उन्हें और उनके भाई बहनों को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती थी।

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए एक साक्षात्कार में आमिर ने बताया कि एक ऐसा वक्त था जब उनका परिवार कर्ज में डूबा था। उस वक्त उनको और उनके भाई-बहनों को फीस देने में हमेशा देर हो जाती थी। स्कूल के प्रिंसिपल स्कूल असेंबली में उनके नाम भी घोषणा करते थे और एक दो दिन की चेतावनी देते थे। 

आमिर ने अपने बचपन के बारे में बात करते हुए कहा-  जब उनका परिवार कर्ज में डूबा हुआ था और आठ साल से मुश्किलों का सामना कर रहा था, फीस भरने में हमेशा देरी हो जाती थी। अभिनेता ने बताया कि उनके स्कूल में छठी कक्षा के लिए ₹6, 7वीं कक्षा के लिए ₹7, 8वीं कक्षा के लिए ₹8 फीस होती थी। फिर भी, वे और उनके भाई-बहनों को 'अपनी फीस देने में हमेशा देर हो जाती थी। एक-दो चेतावनियों के बाद, प्रधानाध्यापक पूरे स्कूल के सामने सभा में उनके नामों की घोषणा करते थे। इस वाकए को याद करते हुए आमिर की 'आंखों में आंसू' आ गए।

आमिर फिल्म निर्माता ताहिर हुसैन और उनकी पत्नी जीनत हुसैन के बेटे हैं। वह चार भाई-बहनों फैसल खान, फरहत खान और निखत खान में सबसे बड़े हैं। साल 1973 में यादों की बारात में आमिर एक बाल कलाकार के रूप में दिखाई दिए थे। एक वयस्क के रूप में, उनकी पहली प्रमुख भूमिका वाली फिल्म कयामत से कयामत तक थी जो 1988 में रिलीज हुई थी। फिल्म में जूही चावला उनके अपोजिट थीं। पिता ताहिर ने 1990 में अपनी फिल्म तुम मेरे हो में केवल एक बार आमिर को निर्देशित किया था।

आमिर खान 11 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगे। चार साल बाद उनकी कोई फिल्म आ रही है। अद्वैत चंदन द्वारा अभिनीत, लाल सिंह चड्ढा अकादमी पुरस्कार विजेता 1994 की फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है, जिसमें टॉम हैंक्स मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी हैं।

टॅग्स :आमिर खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!