लाइव न्यूज़ :

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज डेट बढ़ी एक साल आगे, अब 2021 में इस दिन आएगी फिल्म

By अमित कुमार | Updated: August 10, 2020 16:03 IST

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म को एक साल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। यह फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी।

Open in App
ठळक मुद्देक्रिसमस के दौरान आमिर खान की फिल्मों ने हमेशा से अच्छा कलेक्शन किया है। 3 इडियट्स, पीके, धूम 3 और दंगल जैसी फिल्मों के सफल होने के बाद 'लाल सिंह चड्ढा' से भी आमिर को खासी उम्मीदें हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए फिल्म के डायरेक्टर ने अब इस फिल्म को पूरे एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया है।

कोरोना वायरस की वजह से फिल्मों पर बड़ा असर पड़ा है। लॉकडाउन की वजह से टीवी और फिल्मों की शूटिंग पूरी तरह से रोक दी गई थी। ऐसे में कई फिल्मों का रिलीज डेट भी आगे बढ़ा दिया गया है। सुपरस्टार आमिर खान इस साल क्रिसमस पर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ लेकर आने वाले थे। लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है। माना जा रहा है कि शूटिंग पूरी तरह से ठप्प होने के कारण फिल्म तय समय पर रिलीज नहीं हो पाएगी।

इस फिल्म की शूटिंग अभी 60 परसेंट ही पूरी हो पाई है। मौजूदा हालात को देखते हुए फिल्म के डायरेक्टर ने अब इस फिल्म को पूरे एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया है। अब यह फिल्म 2021 की क्रिसमस पर रिलीज की जाएगी। यह जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर साझा की है। पहले खबर आई थी कि यह फिल्म अगले साल अप्रैल तक रिलीज हो जाएगी। 

फैंस कर रहे फिल्म का बेसब्री से इंतजार

लॉकडाउन ने मेकर्स के प्लान को पूरी तरह से फेल कर दिया है। आमिर खान और करीना कपूर इससे पहले थ्री इडियट में एक साथ नजर आ चुके हैं। इस जोड़ी को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस भी बेहद उत्सुक हैं। हालांकि, फिल्म की शूटिंग दोबारा कब शुरू होगी यह कह पाना अभी मुश्किल है। देशभर में फैले कोरोना वायरस के चलते फिल्म इंडस्ट्री को बहुत नुकसान हुआ है। 

आमिर खान के लिए लकी रहा है क्रिसमस

क्रिसमस के दौरान आमिर खान की फिल्मों ने हमेशा से अच्छा कलेक्शन किया है। 3 इडियट्स, पीके, धूम 3 और दंगल जैसी फिल्मों के सफल होने के बाद 'लाल सिंह चड्ढा' से भी आमिर को खासी उम्मीदें हैं। आमिर खान प्रोडक्शन्स की 'लाल सिंह चड्ढा' वायकॉम18 स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत है, जिसमें आमिर खान और करीना कपूर खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।  

टॅग्स :लाल सिंह चड्ढा फिल्मआमिर खानकरीना कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!