लाइव न्यूज़ :

डिप्रेशन पर फिर बोलीं आमिर खान की बेटी ईरा, कहा-घर आकर मैं रोती रहती हूं, देखिए वीडियो में और क्या कहा...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 10, 2021 14:48 IST

23 वर्षीय ईरा खान ने एक वीडियो में कहा, " करीब एक साल से मैं मानसिक तनाव के लिए कुछ करना चाहती थी, लेकिन मुझे नहीं मालूम था कि क्या करना है।"

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के बेटी ईरा खान ने बताया है कि वह चिकित्सकीय रूप से अवसाद में हैं।वीडियो में उनकी सफेद बिल्ली भी नजर आ रही है।मानसिक परेशानी के बारे में बात कर रही हैं।

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के बेटी ईरा खान सोशल मीडिया पर लगातार फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। 

इरा खान ने फिर चौंकाने वाला खुलासा किया है। खान ने कहा कि वह कई साल से अवसाद में जी रही हूं। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी मानसिक परेशानी के बारे में बात कर रही हैं। इस वीडियो में उनकी सफेद बिल्ली भी नजर आ रही है।

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए ईरा ने कहा कि यह मानसिक स्वास्थ्य पर "बातचीत शुरू करने" का समय है। थिएटर निर्देशिका ने कहा, " मैं चार साल से अवसाद में हूं। मैं डॉक्टर के पास गई थी और मैं चिकित्सकीय रूप से अवसाद में हूं। मैं अब काफी बेहतर हूं।" 23 वर्षीय ईरा ने एक वीडियो में कहा, " करीब एक साल से मैं मानसिक तनाव के लिए कुछ करना चाहती थी, लेकिन मुझे नहीं मालूम था कि क्या करना है।"

उन्होंने वीडियो शेयर कर ट्रिगर वार्निंग देते हुए लिखा, ‘ये एक हैप्पी और पॉजीटिव वीडियो नहीं है। ये एक अनहैप्पी और निगेटिव वीडियो भी नहीं है। लेकिन मैं बकवास नहीं कर रही हूं..... और यदि आप खुद को कमजोर समझते हैं तो, मुझे लगता है कि ये वीडियो देखना अच्छी बात हो सकती है या नहीं भी, आप खुद ये फैसला करें।’ ‘मैं स्पष्ट रूप से काफी बुदबुदाती थी। लेकिन अगली बार से अधिक सचेत रहूंगी।’

इरा ने वीडियो में कहा कि ‘मैं अपने फैंस के लिए मानसिक अवसाद से निपटने के अनुभव को समझाने में मदद करने के लिए रोजाना वीडियो पोस्ट करना चाहती थीं। लेकिन मैं अपनी नौकरी के चलते ऐसा नहीं कर पाई’, वो एक छोटे-से डिप्रेशन से गुजर रही थी। उन्होंने कहा कि ‘मैं घर आकर काफी रोती हूं।’

ईरा ने कहा कि उन्होंने इस बारे में लोगों को बताने का फैसला किया है। इससे उन्हें उम्मीद है कि यह लोगों को खुद को "थोड़ा बेहतर ढंग से" समझने और "मानसिक बीमारी को बेहतर तरीके से समझने" में मदद करेगा। 

टॅग्स :आमिर खानइरा खानमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?