लाइव न्यूज़ :

मोना सिंह के पक्ष में खड़े हुए आमिर खान, लाल सिंह चड्ढा में एक्टर की मां का रोल निभाने पर हो रही आलोचना का दिया जवाब

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 2, 2022 12:01 IST

लाल सिंह चड्ढा इस साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आमिर खान और मोना सिंह के अलावा करीना कपूर खान और नागा चैतन्य भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इस फिल्म से चैतन्य बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस और वायकॉम18 स्टूडियोज ने किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे'लाल सिंह चड्ढा' अकादमी पुरस्कार विजेता 1994 की फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक है जिसमें टॉम हैंक्स ने मुख्य भूमिका निभाई थी।फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।आमिर खान ने मोना सिंह की तारीफ की।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। एक तरफ जहां ट्विटर पर हैशटैग बायकॉट लाल सिंह चड्ढा ट्रेंड कर रहा है तो वहीं अब कुछ लोग इसपर सवाल उठा रहे हैं कि 40 वर्षीय मोना सिंह ने फिल्म में 57 साल के आमिर खान की मां का किरदार निभाया है। आमिर ने मोना की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने फिल्म में अच्छा काम किया है और उम्र के आधार पर उनसे सवाल करना अनुचित है।

बता दें कि फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' अकादमी पुरस्कार विजेता 1994 की फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक है जिसमें टॉम हैंक्स ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं, पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "मैं आपसे एक सवाल पूछना चाहता हूं कि एक अभिनेता के रूप में, एक रचनात्मक व्यक्ति के रूप में, अगर मैं 103 देख रहा हूं, जो मुझे करना चाहिए, तो मेरी उम्र भूमिका निभाने के लिए अनुपयुक्त क्यों है? सिर्फ इसलिए कि मैं 57 साल का हूं। तर्क क्या है?"

उन्होंने आगे कहा, "ऐज स्पेसिफिक क्या होता है एक्टर के लिए? एक्टर का तो ये कमाल होता है कि वो कुछ भी ऐज का हो और कुछ भी ऐज लगे। क्या बात कर रहे हो। ये तो मोना सिंह का कमाल है। जब आप देखोगे तो आपको लगेगा कि बड़ी यंग लग रही है। फिर आपको लगेगा कि ये तो बड़ी ओल्ड भी दिख रही है। ये तो उसका कमाल है। आप उससे उसका कमाल छीन रहे हो। अगर मैं मोना होता तो मैं बहुत डिस्टर्ब हो जाता।"

टॅग्स :मोना सिंहआमिर खानकरीना कपूरलाल सिंह चड्ढा फिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की पुष्टि की, कहा- फिल्म का दूसरा भाग उन्हीं किरदारों पर आधारित, लेकिन...

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार