लाइव न्यूज़ :

आमिर खान के बाद आर माधवन कोविड पॉजिटिव, एक्टर ने लिखा-रैन्चो... कोरोना वायरस ने हमें पकड़ लिया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 25, 2021 16:25 IST

आर माधवन ने फैंस को जानकारी दी है कि मैं कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया हूं। सेहत के लिए दुआ कीजिए।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता ने सोशल साइट पर ट्वीट कर फैंस को जानकारी दी। आर माधवन ने पोस्टर जारी किया है।अपनी और आमिर खान की तस्वीर साझा की।

एक्टर अभिनेता आमिर खान कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं और फिलहाल वह घर में ‘पृथक-वास’ में हैं। आर माधवन भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

कार्तिक आर्यन, मनोज बाजपेयी, रणबीर कपूर और सतीश कौशिक जैसे अभिनेता भी हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। कौशिक अभी शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेता आर माधवन ने सोशल साइट पर ट्वीट कर फैंस को जानकारी दी। अभिनेता (50) ने अपनी फिल्म ' 3 इडियट्स' का जिक्र करते हुए ट्विटर पर अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी। अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘‘ फरहान को रैंचो का पीछा करना ही था ... वायरस हमेशा हमारे पीछे था और इस बार उसने हमें अपनी चपेट में ले ही लिया। लेकिन परेशानी की कोई बात नहीं है और जल्द ही ठीक हो जाऊंगा।’’

माधवन और अभिनता आमिर खान ने 2009 में आई फिल्म ‘3 इडियट्स’ में एक साथ काम किया था। यह तीन दोस्तों की कहानी थी, जिसमें माधवन ने फरहान, आमिर ने रैंचो और शरमन जोशी ने राजू की भूमिका निभाई थी। आमिर खान बुधवार को संक्रमित पाए गए थे। माधवन ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनका दोस्त राजू उनका यहां पीछा करे।

अभिनेता ने साथ ही सभी प्रशंसकों का शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया भी अदा किया। माधवन ने सोमवार को अपनी आने वाली फिल्म ‘अमरीकी पंडित’ के सेट की एक वीडियो साझा करते हुए लिखा था, ‘‘ भोपाल में तमाम एहतियात के साथ शूटिंग की जा रही है।’’

टॅग्स :आर माधवनआमिर खानकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?