लाइव न्यूज़ :

14 साल की उम्र में ही आमिर खान की दीवानी हो गई थीं किरण राव, कान की बाली से बढ़ी दोनों की लव स्टोरी

By अनिल शर्मा | Updated: July 7, 2021 10:04 IST

फिल्म लगान में भुवन के किरदार के लिए आमिर ने जो ईयररिंग पहने हैं, वे उन्होंने किरण से ही लिए थे। फिल्म के सेट पर आमिर ने किरण से उनकी कान की बाली मांगी थी और तभी से दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे14 साल की उम्र से ही आमिर की दीवानी थीं किरण रावसाल 2005 में दोनो ने की थी शादीलगान फिल्म के सेट पर हुई थी दोनों की मुलाकात

आमिर खान और किरण राव की राहें जुदा हो गई हैं। दोनों ने आज साझा बयान जारी कर तलाक लेने के फैसले की जानकारी दी है।  शादी के 15 साल बाद इस फैसले से पूरा बॉलीवुड हैरान है। दोनों फिल्म लगान के सेट पर पहली बार मिले थे। हालांकि आमिर खान की किरण राव 14 साल की उम्र से ही दीवानी थीं। जब किरण राव 14 साल की थीं, तब उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' देखी। इस फिल्म से ही उनकी दीवानी हो गईं। उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ये स्टार एक दिन उनका पति बनेगा। 

दरअसल, आमिर के करीब किरण तब आईं, जब वे फिल्म 'लगान' में आशुतोष गोवारिकर की असिस्टेंट हुआ करती थीं। काम को लेकर दोनों के बीच खूब बातें होती थीं। फिर दोनों में दोस्ती हो गई। इस दौरान किरण की जिम्मेदारी आमिर को सेट तक ले जाने की थी। इसी दौरान बस में दोनों की बातचीत होती थी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए। 

लगान से बतौर असिस्टेंट जुड़ी थीं किरण राव

बातचीत में आमिर भी किरण के व्यक्तित्व से प्रभावित हुए। आमिर को उनमें संजीदा किस्म की लड़की की झलक मिली। इधर, किरण तो पहले से ही आमिर प्रभावित थीं। वहीं आमिर के सेट पर दोस्तान व्यवहार से भी किरण को आमिर में एक साधारण आदमी नजर आता था। लगान की शूटिंग के बाद आमिर का पहली पत्नी रीना दत्त से तलाक हो गया। इस बीच आमिर काफी अकेला फील करते थे। यहीं किरण ने उनको कंपनी देनी शुरू कीं और फिर दोनों को एक-दूसरे से प्रेम का एहसास हुआ।  

कान की बाली से बढ़ी लव स्टोरी

फिल्म लगान में भुवन के किरदार के लिए आमिर ने जो ईयररिंग पहने हैं, वे उन्होंने किरण से ही लिए थे। फिल्म के सेट पर आमिर ने किरण से उनकी कान की बाली मांगी थी और तभी से दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई थी।

2005 में की शादी 2005 में दोनों ने अपनी इस दोस्ती को शादी में बदल लिया। दोनों ने शादी कर ली। ये बात मीडिया को बहुत देर से पता चली। इसके साथ ही किरण संग लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की बात भी छिपायी।

टॅग्स :आमिर खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!