लाइव न्यूज़ :

Aadujeevitham Trailer: पृथ्वीराज सुकुमारन की 'आदुजीविथम' का ट्रेलर देख प्रभास के उड़े होश, एक्टर को लेकर कही ये बात

By अंजली चौहान | Updated: March 10, 2024 13:50 IST

Aadujeevitham Trailer का ट्रेलर देख प्रभास हैरान रह गए कि पृथ्वीराज सुकुमारन कैसे किरदार में एक दम ढल गए हैं।

Open in App

Aadujeevitham Trailer: साउथ सिनेमा की आगामी फिल्म 'आदुजीविथम' का ट्रेलर जारी होने के बाद से हर जगह इसके चर्चे हैं। सालार अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म आदुजीविथम सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है जिसके ट्रेलर ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए।

ट्रेलर की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है इस बीच, पृथ्वीराज के साथ काम कर चुके उनके को-स्टार प्रभास ने आदुजीविथम की प्रशंसा की है और इसे एक ब्लॉकबस्टर होने का दावा किया है। प्रभास ने पृथ्वीराज के रोल की तारीफ की तो वही इस किरदार को लेकर काफी हैरानी जताई। प्रभास ट्रेलर देख एक दम दंग रह गए और उन्होंने एक्टर के किरदार में पूरी तरह से घुस जाने की तारीफ की। 

प्रभास ने 9 मार्च को ट्रेलर रिलीज के बाद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया और लिखा, "“मेरे भाई @ therealprithvi, तुमने क्या किया है !! मैं विश्वास नहीं कर सकता कि यह वही व्यक्ति है जिसने वरदराज मन्नार की भूमिका निभाई है। बधाई हो और शुभकामनाएँ भाई। #TheGoatLife का इंतजार कर रहा हूं। अच्छा होगा। ब्लॉकबस्टर लोड हो रहा है…”

बाद में, पृथ्वीराज ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रभास के हावभाव की प्रशंसा करते हुए लिखा, “धन्यवाद देवा! जल्द ही युद्ध के मैदान में मिलते हैं! #शौरंग्यपर्वम”

बता दें कि पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रभास को 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म सालार पार्ट 1: सीजफायर में एक साथ देखा गया था, जिसे केजीएफ फेम निर्देशक प्रशांत नील ने निर्देशित किया था।

टॅग्स :प्रभासमूवी ट्रेलरसाउथ सिनेमापृथ्वीराज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

बॉलीवुड चुस्कीKrishnavataram Movie Review: सिर्फ फिल्म नहीं एक इमोशन है 'कृष्णावतारम', निर्देशक हार्दिक गज्जर का दिखा कमाल

बॉलीवुड चुस्कीमलयालम एक्टर संतोष नायर का निधन, सड़क हादसे का हुए शिकार; पत्नी घायल

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

भारतसिनेमा से सियासत के 'जननायक' तक, 2 साल में विजय कैसे बने तमिलनाडु की राजनीति के हीरो? जानें पूरी कहानी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार