लाइव न्यूज़ :

करीना और रणबीर कपूर के भाई आदर जैन ने अलेखा आडवाणी से की सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें, देखें

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 2, 2024 12:08 IST

आदर और अलेखा ने नवंबर 2023 में अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया था जब उन्होंने एक साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और उन्हें 'अपने जीवन की रोशनी' बताया।

Open in App
ठळक मुद्देआदर जैन ने रविवार को इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ सगाई की घोषणा की।करीना के साथ-साथ करिश्मा कपूर, अनन्या पांडे और शनाया कपूर जैसे सेलेब्स ने आदर की पोस्ट पर कमेंट किया है।आदर अलेखा को डेट करने से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर चुके हैं।

आदर जैन ने रविवार को इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ सगाई की घोषणा की। अभिनेता, जो रणबीर कपूर और करीना कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे हैं, को अपने 'पहले क्रश' को शादी का प्रोपोजल देते हए घुटने पर बैठते देखा गया। करीना के साथ-साथ करिश्मा कपूर, अनन्या पांडे और शनाया कपूर जैसे सेलेब्स ने आदर की पोस्ट पर कमेंट किया है।

उन्होंने अलेखा के लिए अपने कैप्शन में लिखा, "मेरा पहला क्रश, मेरी सबसे अच्छी दोस्त और अब मेरी हमेशा के लिए (अंगूठी और दिल की आंखों वाले इमोजी)।" बता दें कि आदर अलेखा को डेट करने से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर चुके हैं।

आदर और अलेखा ने नवंबर 2023 में अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया था जब उन्होंने एक साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और उन्हें 'अपने जीवन की रोशनी' बताया। इससे पहले उन्हें करीना और सैफ अली खान द्वारा आयोजित दिवाली पार्टी में भी दोनों को एकसाथ देखा गया था। अलेखा ने 2023 में करीना की पार्टी में आदर के साथ अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज की थी।

टॅग्स :करीना कपूररणबीर कपूरकरिश्मा कपूरतारा सुतारिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की30000 करोड़ रुपये की विरासत, व्यवसायी संजय कपूर के बैंक खाता फ्रीज?, प्रिया कपूर को झटका, करिश्मा कपूर को राहत

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहारिया के बीच हुआ ब्रेकअप? AP ढिल्लों कॉन्सर्ट विवाद के कुछ ही समय बाद दोनों का रिश्ता खत्म!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल