लाइव न्यूज़ :

श्रीदेवी की फिल्म "लाडला" की शूटिंग के वक्त सेट पर डर गए थे लोग, करवानी पड़ी थी पूजा

By वैशाली कुमारी | Updated: August 13, 2021 11:07 IST

लाडला की शूटिंग के दौरान ही दिव्या भारती की मौत हो गई थी जिसके बाद इस फिल्म में दिव्या कि जगह श्रीदेवी को लिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देलाडला की शूटिंग के दौरान ही दिव्या भारती की मौत हो गई थी, जिसके बाद श्रीदेवी ने इसमे काम किया "लाडला" जबरदस्त हिट साबित हुई थीफिल्म लाडला की शूटिंग के दौरान एक ऐसी घटना हुईं थीं जिससे सेट पर मौजूद लोग काफी डर गए थे

सिनेमा की दुनिया में कुछ ही चेहरे ऐसे होते है जो चंद सालों में ही लोगो के दिलों में अपनी पहचान बना लेते है। यहां किसी भी कलाकार को सिर्फ एक हिट फिल्म से ही सफलता नहीं मिलती बल्कि सालों की मेहनत और लगन से वो दर्शकों के पसंदीदा बन पाते हैं। लेकिन बॉलीवुड की एक अभिनेत्री ऐसी भी थी, जिन्होंने बेहद कम उम्र में बॉलीवुड की दुनिया में काफी शोहरत हासिल की। वो अभिनेत्री थी बॉलीवुड की गुड़िया दिव्या भारती, जो महज 19 साल की उम्र में इस दुनिया से चली गईं थीं। 5 अप्रैल को हुई उनकी अचानक मौत ने हर किसी को सदमा दे दिया था। 

बता दें कि फिल्म लाडला की शूटिंग के दौरान ही दिव्या भारती की मौत हो गई थी जिसके बाद इस फिल्म में दिव्या कि जगह श्रीदेवी को लिया गया था। इस फिल्म के कई सीन दिव्या भारती पहले शूट कर चुकी थीं, लेकिन उनके जाने के बाद श्रीदेवी ने इस फिल्म में काम किया। ऐसा इसलिए भी था क्योंकि श्रीदेवी और दिव्या भारती का लुक एक दूसरे से काफी मिलता जुलता था।

फिल्म "लाडला" के सेट पर डर गये थे लोग : 

फिल्म लाडला की शूटिंग के दौरान एक ऐसी घटना हुईं थीं जिससे सेट पर मौजूद लोग काफी डर गए थे। दरअसल श्रीदेवी उसी सीन को दोबारा शूट कर रही थीं जिसे दिव्या भारती पूरा कर चुकी थीं। बताते हैं कि एक सीन के दौरान श्रीदेवी उसी लाइन पर बार बार अटक जाती थीं जिस पर दिव्या भारती अटक जाया करती थीं। इस सीन में शक्ति कपूर और रवीना टंडन भी थे। श्रीदेवी को लाइन भूलता देख उस समय सभी घबरा गए थे।

 गायत्री मंत्र का जाप करने के बाद फिर शुरू हो सकी  शूटिंग : इसके बाद शूट पर गायत्री मंत्र पढ़ा गया और नारियल फोड़ा गया, फिर जाकर फिल्म की शूटिंग पूरी हुई थी। बतादें कि "लाडला" जबरदस्त हिट साबित हुई थी।  दिव्या भारती अगर जिंदा होतीं तो ये उनके करियर की एक और बड़ी हिट फिल्म होती। इस फिल्म के बाद से ही अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी भी इंडस्ट्री में काफी मशहूर हो गई थी। इसके बाद दोनों ने साथ मिलकर 'जुदाई', 'लम्हे' और 'मिस्टर इंडिया' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया था। 

टॅग्स :श्रीदेवीअनिल कपूरदिव्या भारतीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!