लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन सा था वो गाना जिसके लिए अटल बिहारी वाजपेयी ने हजारिका से किया था अनुरोध ?

By भाषा | Updated: August 17, 2018 00:34 IST

कविताओं और संगीत के पारखी अटल बिहारी वाजपेयी भूपेन हजारिका के बहुत बड़े प्रशंसक थे और एक बार जब हजारिका यहां एक कार्यक्रम पेश कर रहे थे तब उन्होंने उनसे एक प्रसिद्ध असमी गीत गाने का अनुरोध किया था।

Open in App

नई दिल्ली, 17 अगस्त : कविताओं और संगीत के पारखी अटल बिहारी वाजपेयी भूपेन हजारिका के बहुत बड़े प्रशंसक थे और एक बार जब हजारिका यहां एक कार्यक्रम पेश कर रहे थे तब उन्होंने उनसे एक प्रसिद्ध असमी गीत गाने का अनुरोध किया था।

बात 90 के दशक की है, हजारिका रामलीला मैदान में एक कार्यक्रम में मंच पर थे तब उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से एक पर्ची मिली ।

लंबे समय तक हजारिका के सहयोगी रहे और उस कार्यक्रम में गिटार वादक कमल कातकी याद करते हैं कि जब वे लोग कार्यक्रम का समापन करने वाले थे तब एक व्यक्ति एक पर्ची लेकर आया। उन्होंने कहा, ‘‘उस पर भूपेंद्र का लोकप्रिय गाना ‘मोई ऐती जाजाबोर’ लिखा था और उसके पीछे अटलजी का नाम था। ’’ 

कातकी ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘अटलजी के अनुरोध पर भूपेनदा ने वह गाना गाया। बाद में जब हम उनसे मिले तो उन्होंने कहा कि वह पहली पंक्ति में बैठे हुए थे और उस गीत का इंतजार कर रहे थे।

उन्होंने (अटल) ने कहा " वो गाना सुनने के लिए तड़प रहा था इसलिए ये अनुरोध भेजा। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दादासाहब फाल्के पुस्कार विजेता हजारिका को गुवाहाटी से अपना प्रत्याशी बनाया था। 

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील