लाइव न्यूज़ :

दिलीप कुमार को नहीं पता कि दोनों भाई दुनिया छोड़ गए, पत्नी सायरा बानो ने इस वजह से एक्टर से छिपाई बात

By अमित कुमार | Updated: September 5, 2020 08:26 IST

अभिनेता दिलीप कुमार अपने दोनों छोटे भाइयों से बेहद प्यार करते थे। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने उस वजह का खुलासा किया है जिस कारण दिलीप कुमार को उनके भाइयों की मौत की खबर की जानकारी नहीं दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिलीप कुमार के भाई असलम खान का 88 साल की उम्र में निधन हो गया था।कोरोना वायरस की वजह से वह पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे।परिवार उन्हें किसी भी तनाव से दूर रखने के लिए इस खबर को छिपा रहा है।

कोरोना की वजह से दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के दो छोटे भाई एहसान और असलम खान की मौत हो चुकी है। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने खुलासा किया कि दिलीप कुमार को अपने भाइयों की मौत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। परिवार उन्हें किसी भी तनाव से दूर रखने के लिए इस खबर को छिपा रहा है।

सायरा बानो ने कहा, ''हमने उन्हें इस बात की भी जानकारी नहीं दी थी कि अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमित हुए थे और उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अमिताभ को बहुत पसंद करते हैं। उन्हें क्वारंटाइन में रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। लेकिन हाल ही में डिहाइड्रेशन के कारण उनके ब्लड प्रेशर में भी बदलाव देखने को मिले थे। इसके लिए उनका उपचार चल रहा है।''

असलम खान का कोरोना से निधन

बता दें कि दिलीप कुमार के भाई असलम खान का 88 साल की उम्र में निधन हो गया था। कोरोना वायरस की वजह से वह पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। मुंबई के लीलावती अस्पताल में शुक्रवार को उनका निधन हुआ। असलम खान को ही सांस फूलने की शिकायत की थी। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी थी। 

बॉलीवुड के लिए मनहूस रहा है 2020

साल 2020 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी मनहूस रहा है। इस साल बॉलीवुड ने कई सितारों को खो दिया है। ऋषि कपूर, इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत, वाजिद खान और डायरेक्टर निशिकांत कामत के बाद अब दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान भी हमारे बीच नहीं रहे। 

टॅग्स :दिलीप कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच