लाइव न्यूज़ :

8 जनवरी का इतिहास: आज ही के दिन हमने भारतीय सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में देने वाले निर्देशक बिमल रॉय को खोया

By भाषा | Updated: January 8, 2019 07:45 IST

भारतीय सिनेमा के निर्देशक बिमल रॉय का जन्म 12 जुलाई, 1909 को ढाका के सुआपुर में हुआ जो अब बांग्लादेश का हिस्सा है। वह भले ही जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते थे।

Open in App

भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों की जब कभी बात की जाती है तो ‘दो बीघा जमीन’, ‘सुजाता’, ‘बंदिनी’ और ‘परिणीता’ का जिक्र जरूर आता है। इन फिल्मों के निर्देशक बिमल रॉय थे, लेकिन भारतीय सिनेमा को इस बेहतरीन निर्देशक का साथ ज्यादा लंबे समय तक नहीं मिल पाया। कैंसर की वजह से आठ जनवरी 1966 में 56 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई। रॉय का जन्म 12 जुलाई, 1909 को ढाका के सुआपुर में हुआ जो अब बांग्लादेश का हिस्सा है। वह भले ही जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते थे लेकिन उनकी फिल्मों ने हाशिए पर मौजूद लोगों के दुख-दर्द को बखूबी बयां किया। रॉय को उनके काम के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार सहित फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। देश दुनिया के इतिहास में आठ जनवरी की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1942: ब्रिटेन के प्रसिद्ध वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का जन्म हुआ था। 1908: फियरलैस नाडिया के रूप में मशहूर भारतीय अभिनेत्री, ऑस्ट्रेलियाई मूल की मैरी एन इवांस उर्फ नाडिया वाडिया का जन्म हुआ था। वह अपने जमाने की मशहूर स्टंटवुमन थी। 1961: अल्जीरिया के आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए फ्रांस में जनमत संग्रह कराया गया। 1979: कंबोडिया से निरंकुश खमेर रूज को भागना पड़ा और विद्रोहियों ने राजधानी नॉम पेन्ह पर कब्जा कर लिया। 1983: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन का जन्म हुआ। वह उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। 

टॅग्स :हिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु थे गोपालकृष्ण गोखले

बॉलीवुड चुस्कीहिटलर के खिलाफ ‘कान्स’ और बेजोड़ चेतन आनंद, सत्यजित राय, रविशंकर

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी