लाइव न्यूज़ :

'83' का दमदार ट्रेलर जारी, बेहतरीन डायलॉग, जोश और देशभक्ति की भावनाओं से लबरेज है फिल्म

By विनीत कुमार | Updated: November 30, 2021 10:36 IST

1983 वर्ल्ड कप में भारत के चैम्पियन बनने की कहानी पर आधारित '83' फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर शानदार है और लोगों को पसंद आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के चैम्पियन बनने की कहानी पर आधारित है '83' फिल्मफिल्म का ट्रेलर मेकर्स ने 30 नवंबर को रिलीज किया, 24 दिसंबर को बड़े पर्दे पर आएगी।फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर कपिलदेव की भूमिका में हैं, दीपिका पादुकोण और पंकज त्रिपाठी भी हैं फिल्म में

मुंबई: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म ’83’ का ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्म के मेकर्स ने मंगलवार सुबह इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया। ये फिल्म 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के चैम्पियन बनने की कहानी पर आधारित है। 

रणवीर सिंह ने इसमें कपिलदेव की भूमिका निभाई है, जिनकी कप्तानी में तब भारत ने विश्व कप जीत कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। फिल्म में पंकज त्रिपाठी की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है। फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी।

देशभक्ति और भावनाओं से सराबोर है '83' का ट्रेलर

83 का ट्रेलर देशभक्ति, जोश और भावुक कर देने वाले दृश्यों से सराबोर है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस का और उत्साहित होना तय है। फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट 49 सेकंड का है। कई ऐसे दृश्य है जो दर्शकों को जोश से भर सकते हैं तो भावुक कर देने वाले भी बेहतरीन दृश्य हैं। रणवीर सिंह ने इस ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि ये फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म हिंदी सहित तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी। ये फिल्म 3डी वर्जन में भी उपलब्ध होगी। 

दरअसल ये वो दौर था जब भारतीय टीम क्रिकेट की दुनिया में बहुत बड़ा नाम नहीं थी। इसके बाद फाइनल में भारतीय टीम ने दो बार के चैम्पियन और उस समय की सबसे मजबूत वेस्टइंडीज को फाइनल में हराया था।

फिल्म 83 में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिलदेव के किरदार में हैं। इसके अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया आदि भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में नजर आएंगी। दिलचस्प ये भी है कि शादी के बाद पहली बार रणवीर और दीपिका पादुकोण बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे।

टॅग्स :83 मूवीरणवीर सिंहकपिल देवदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच