लाइव न्यूज़ :

67वें फिल्मफेयर पुरस्कारों की घोषणा हुई, 'शेरशाह' बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, यहां देखिए पूरी सूची

By शिवेंद्र राय | Updated: August 31, 2022 13:07 IST

फिल्म '83' के लिए रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और 'मिमी' के लिए कृति सैनन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ गीत का फिल्मफेयर पुरस्कार '83' के गाने 'लहरा दो' के लिए कौसर मुनीर को दिया गया। यह पहली बार है जब किसी महिला गीतकार ने फिल्मफेयर पुरस्कार जीता है।

Open in App
ठळक मुद्देशुभेंदु भट्टाचार्य और रितेश शाह को 'सरदार उधम' के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार मिला हैशरवरी वाघ ने 'बंटी और बबली 2' के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू महिला का पुरस्कार जीतासाई तम्हंकर को महिला श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सहयोगी कलाकार का पुरस्कार मिला

मुंबई: 67वें फिल्मफेयर पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम में 30 अगस्त की रात को इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों की घोषणा की गई। फिल्म '83' के लिए रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और 'मिमी' के लिए कृति सैनन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर बनी फिल्म 'शेरशाह' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (लोकप्रिय) और विष्णु वर्धन को 'शेरशाह' के लिए ही सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला।

 फिल्म 'मिमी' में कृति सेनन की दोस्त का किरदार निभाने के लिए साई तम्हंकर को महिला श्रेणी में  सर्वश्रेष्ठ सहयोगी कलाकार और पंकज त्रिपाठी को 'मिमी' के लिए ही पुरुष श्रेणी में  सर्वश्रेष्ठ सहयोगी कलाकार का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला है। इसके अलावा शूजीत सरकार ने सरदार उधम के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स) का पुरस्कार जीता है। सर्वश्रेष्ठ गीत का फिल्मफेयर पुरस्कार '83' के गाने 'लहरा दो' के लिए कौसर मुनीर को दिया गया। यह पहली बार है जब किसी महिला गीतकार ने फिल्मफेयर पुरस्कार जीता है। 

यहां देखिए फिल्मफेयर पुरस्कारों की पूरी सूची

सर्वश्रेष्ठ फिल्म- शेरशाहसर्वश्रेष्ठ निर्देशक- विष्णु वर्धन (शेरशाह)सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स)- विद्या बालन (शेरनी)सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स)- विक्की कौशल (सरदार उधम)सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (लोकप्रिय)- कृति सेनन (मिमी)सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (लोकप्रिय)- रणवीर सिंह (83)सर्वश्रेष्ठ सिंगर (पुरुष)- बी प्राक (मन भरया 2.0, शेरशाह)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स)- सरदार उधमसर्वश्रेष्ठ फिल्म (पॉपुलर)- शेरशाह

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू (पुरुष) - एहान भट्ट (99 सॉन्ग्स)सर्वश्रेष्ठ डेब्यू (महिला) - शरवरी वाघ (बंटी और बबली 2)सर्वश्रेष्ठ पटकथा - शुभेंदु भट्टाचार्य और रितेश शाह (सरदार उधम)सर्वश्रेष्ठ कहानी - अभिषेक कपूर, सुप्रतीक सेन और तुषार परांजपे (चंडीगढ़ करे आशिकी)सर्वश्रेष्ठ एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल (फीमेल)- साई तमहान्कर (मिमी)सर्वश्रेष्ठ एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल (मेल)- पंकज त्रिपाठी (मिमी)

इसके अलावा दिबाकर बनर्जी और वरुण ग्रोवर को 'संदीप और पिंकी फरार' के लिए सर्वश्रेष्ठ डायलॉग का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला है।  'रामप्रसाद की तेरहवी' के लिए सीमा पाहवा को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का पुरस्कार मिला। असीस कौर ने शेरशाह के गाने राता लंबियां के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार जीता। 

टॅग्स :फिल्मफेयर अवार्डकृति सेननरणवीर सिंहबी प्राकविक्की कौशलपंकज त्रिपाठी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार