लाइव न्यूज़ :

नरगिस फाखरी के बॉडीगार्ड बने राजकुमार राव, क्या करने वाले हैं '5 Weddings'

By विवेक कुमार | Updated: August 24, 2018 13:24 IST

नमृता सिंह गुजराल के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक अमेरिकन पत्रकार की कहानी है, जो कि भारत भ्रमण पर आती है।

Open in App

मुंबई, 24 अगस्त: इस साल राजकुमार राव के सितारे बुलंदियों पर हैं। एक के बाद एक करके उनकी कई बड़ी फ़िल्में रिलीज होने वाली हैं। आज उनकी फिल्म ' '5 Weddings' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फ़िल्म में उनके साथ अभिनेत्री नरगिस फाखरी भी हैं। वहीं राजकुमार राव फिल्म में पुलिस वाले के किरदार में नजर आ रहे हैं। 

नमृता सिंह गुजराल के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक अमेरिकन पत्रकार की कहानी है, जो कि भारत भ्रमण पर आती है। इसके अलावा उसे एक शादी भी कवर करनी है। यहां पर उनकी मुलाकात होती है एक पुलिस ऑफिसर(राजकुमार राव) से होती है, जोकि उनके सुरक्षा के लिए उनके साथ रहता है। ट्रेलर में ह‍िंदुस्तानी शादी और रीति-र‍िवाजों को बखूबी दिखाया गया है। बता दें कि 5 वेडिंग्स एक हॉलीवुड फिल्म है।

नरगिस की बात करें तो वह रॉकस्टार, अजहर और मैं तेरा हीरो में नजर आ चुकीं हैं। वहीं राजकुमार राव के पास कई बड़ी फ़िल्में हैं जो रिलीज के लिए तैयार हैं। वह लगातार फैन्स के लिए फिल्में लेकर आ रहे हैं। इस साल उनकी फिल्म 'स्त्री' भी रिलीज होने वाली है। जो कि हॉरर कॉमेडी बेस्ड है। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी हैं।

बता दें कि फिल्म को नम्रता स‍िंह गुजराल ने डायरेक्ट किया है। इसकी र‍िलीज डेट 21 स‍ितंबर रखी गई है।  वहीं इस फिल्म के जरिये नरगिस बॉलीवुड में दो साल बाद नजर आने वाली हैं। इसके पहले 'बैंजो' फिल्म में उन्होंने लीड रोल किया था। 

टॅग्स :राजकुमार रावनरगिस फाकरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी पत्रलेखा ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव की 'मालिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, वीकेंड पर कमाए 15.02 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव और पत्रलेखा के घर गूंजेंगी किलकारी, फैन्स संग शेयर की गुडन्यूज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया