लाइव न्यूज़ :

3 इडियट्स अभिनेता अखिल मिश्रा नहीं रहे, किचन में काम करने के दौरान हुआ हादसा, पत्नी ने कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2023 13:02 IST

अखिल के परिवार में उनकी पत्नी सुजैन बर्नर्ट हैं। सुजैन एक जर्मन अभिनेत्री हैं। जब अखिल ने अंतिम सांस ली तब वह हैदराबाद में थीं। उन्होंने कहा, "मेरा दिल टूट गया है, मेरा जीवनसाथी चला गया है"।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर अपने किचन में काम कर रहे थे और फिसल गए। एक करीबी सूत्र ने कहा कि वह रसोई में फर्श पर घायल पाए गए।

मुंबईः आमिर खान अभिनीत फिल्म 3 इडियट्स में लाइब्रेरियन दुबे की भूमिका निभाने के लिए जाने जाने वाले अभिनेता अखिल मिश्रा नहीं रहे। उनका एक दुर्घटना में निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। अभिनेता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर अपने किचन में काम कर रहे थे और फिसल गए। आईएएनएस के एक करीबी सूत्र ने कहा कि वह रसोई में फर्श पर घायल पाए गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई।

अखिल के परिवार में उनकी पत्नी सुजैन बर्नर्ट हैं। सुजैन एक जर्मन अभिनेत्री हैं। जब अखिल ने अंतिम सांस ली तब वह हैदराबाद में थीं। उन्होंने कहा, "मेरा दिल टूट गया है, मेरा जीवनसाथी चला गया है"।

वहीं सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने एक्स (पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर अखिल मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

बता दें कि अखिल उतरन, उड़ान, सीआईडी, श्रीमान श्रीमती, हातिम और अन्य जैसे कई लोकप्रिय टेलीविजन शो का भी हिस्सा रहे हैं। इन वर्षों में, अखिल डॉन, गांधी, माई फादर, शिखर, कमला की मौत, वेल डन अब्बा जैसी फिल्मों में भी दिखाई दिए।

कुछ दिन पहले ही सुजैन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अखिल ने उन्हें 'शुद्ध हिंदी' सीखने में मदद करने के लिए अपना करियर रोक दिया था। उन्होंने सितंबर 2011 में एक पारंपरिक समारोह में शादी की और फिल्म क्रैम और टीवी श्रृंखला मेरा दिल दीवाना में एक साथ काम किया।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!