लाइव न्यूज़ :

2017 को बॉलीवुड इन सीक्वल फिल्मों के लिए याद रखेगा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 21, 2017 12:29 IST

अक्षय से लेकर वरुण तक ने इस साल सीक्वल से धूम मचाई, लेकिन जिस सीक्वल ने सबसे ज्यादा दर्शकों के दिलों में घर किया वह थी बाहुबली2।

Open in App

साल 2017 को बॉलीवुड में सीक्‍वल का साल कहा जाएगा। इस साल सीक्‍वल के नंबर्स देखे जाएं तो एवरेज हर महीने एक सीक्‍वल के रिलीज होने का है। इन सीक्वल में कुछ को दर्शकों से वाहवाही मिली तो कुछ को पूरी तरह से निराशा। अक्षय से लेकर वरुण तक ने इस साल सीक्वल से धूम मचाई, लेकिन जिस सीक्वल ने सबसे ज्यादा दर्शकों के दिलों में घर किया वह थी बाहुबली2। आइए जानते हैं इस साल किन सीक्वल ने फैंस को थिएटर तक ले जाने का काम किया। 

जॉली एलएलबी2

सीक्वल का सिलसिला साल की शुरुआत में अक्षय की फिल्म से हुआ। 10 फरवरी को रिलीज हुई, ये फिल्म जॉली एलएलबी का सीक्वल था जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म काफी बड़ी हिट भी साबित हुई।

फुकरे रिटर्न्स

8 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म फुकरे रिटनर्स को दर्शकों ने जमकर सराहा। फिल्म में फुकरे की आगे की कहानी को पेश किया गया है। ये फिल्म 2 हफ्ते बाद भी सिनेमाघरों में पसंद की जा रही है। अब तक इस फिल्म ने करीब 70 करोड़ की कमाई भी कर ली है।

गोलमाल अगेन

दिवाली के मौके पर गोलमाल सीरीज की फिल्म गोलमाल अगेन भी इसी साल पर्दे पर आई। इसने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। पहली बार बॉलीवुड में किसी कॉमेडी हॉरर फिल्म को दर्शकों ने जमकर पसंद किया। 

जुड़वा2

90 के दशक की सलमान खान की फिल्म जुड़वा को फैंस ने जमकर पसंद किया था। इस साल 29 सितंबर को जुड़वा का सिक्वल पर्दे पर आया। इस बार फिल्म में सलमान की जगह वरूण धवन ने लीड रोल निभाया और दर्शकों ने इसको जमकर पसंद भी किया। ये फिल्म भी डेविड धवन के द्वारा ही निर्देशित की गई थी। 

बाहुबली2

2015 में आई बाहुबली को दर्शकों बेसुमार प्यार मिला, ये फिल्म अपनी अधूरी कहानी के साथ छोड़ दी गई थी। जिसके बाद 28 अप्रैल 2017 को फिल्म के आगे की कहानी को पर्दे पर पेश किया। बाहुबली 2 इस साल की सबसे ज्यादा ओपनिंग कमाई करने वाली फिल्म रही। 

कमांडो2

कमांडो की अपार सफलता के बाद इसी साल पर्दे पर आई कमांडो2 । मार्च में आई कमांडो को दर्शकों से वो प्यार नहीं मिला जिसकी उम्मीद की जा रही थी। ये इस साल का पहला सीक्वल था जो फ्लॉप भी रहा।

टाइगर जिंदा है

एक था टाइगर का सीक्वल टाइगर जिंदा है। 25 दिसंबर को पर्दे पर आएगा, लेकिन इस फिल्म ने आने से पहले ही सुर्खियां बटोर ली हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही इसको 100 करोड़ के क्लब में रख दिया गया है।  

टॅग्स :2017 सीक्वलसीक्वलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!