लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी के लिए 200 बाउंसर हायर किए गए, लाइटों से जगमगाया आरके स्टूडियो

By अनिल शर्मा | Updated: April 11, 2022 15:33 IST

आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने खुलासा किया है कि आलिया और रणबीर की शादी की सुरक्षा का देखभाल वे खुद करेंगे। इसके लिए 200 बाउंसर हायर किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया और रणबीर कपूर 14 अप्रैल को आरके स्टूडियो में शादी के बंधन में बंधेंगेसोशल मीडिया पर आरके स्टूडियो के लाइटों से जगमाती कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं

मुंबईः रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर उनके प्रशंसक खासे उत्साहित हैं। हालांकि अभी तक आलिया और रणबीर ने अपनी शादी की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। लेकिन उनके सगे-संबंधियों ने इसकी पुष्टि लगभग कर दी है।  आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने खुलासा किया है कि आलिया और रणबीर कपूर की शादी में सुरक्षा के लिए करीब 200 बाउंसर हायर किए गए हैं।

राहुल भट्ट के मुताबिक, चेंबूर में आर.के. स्टूडियो और 'वास्तु' (बांद्रा) दोनों जगह गार्ड तैनात किए जाएंगे। राहुल खुद भी मोर्च संभालते नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि वह इस दौरान एक भाई का भी फर्ज निभाएंगे और पूरी सुरक्षा का ध्यान भी रखेंगे। बकौल राहुल "मैं खुद भी सुरक्षा का ध्यान रखूंगा और भाई का कर्तव्य भी निभाऊंगा।"

उधर, शादी से पहले आरके स्टूडियो को लाइटों से सजा दिया गया है। 14 अप्रैल को आलिया और रणबीर इसी में 7 फेरे लेंगे। वायरल भयानी  ने अपने इंस्टाग्राम पर आरके स्टूडियो को लाइटों से जगमगाते वीडियो पोस्ट की है। स्टूडियों की दीवारों से लेकर पेड़ों तक पर भी रोशनी अपनी चमक बिखेर रही है। स्टूडियो की कई तस्वीरें, जो मुंबई के चेंबूर में हैं, सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।

गौरतलब है कि महीनों की अटकलों के बाद आलिया के चाचा रॉबिन भट्ट ने पुष्टि की कि आलिया और रणबीर 14 अप्रैल को शादी करेंगे। उन्होंने इंडिया टुडे को बताया कि शादी 14 अप्रैल को रणबीर के बांद्रा स्थित घर वास्तु में होगी, जिसमें मेहंदी समारोह 13 अप्रैल को होगा। रणबीर और आलिया कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे जिसके रिलीज का इंतजार है।

टॅग्स :आलिया भट्टरणबीर कपूरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?