लाइव न्यूज़ :

नायक' के 20 सालः इन दो खानों ने ठुकरा दी थी फिल्म, निर्देशक के पीछे पड़ गए थे अनिल कपूर

By अनिल शर्मा | Updated: September 7, 2021 08:30 IST

फिल्म ने 7 सितंबर को रिलीज के 20 साल पूरे कर लिए हैं। साल 2001 में इसी दिन यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। लेकिन क्या आपको पता है कि अनिल कपूर फिल्म की पहली पसंद नहीं थे। इस मौके पर अनिल कपूर ने बताया कि इस फिल्म को आमिर खान और शाहरुख खान द्वारा ठुकरा दिए जाने के बाद वे निर्देशक के पीछे पड़े थे।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता ने कहा कि इस बात का अंदाजा था कि फिल्म बनाने के बाद लोगों को यह पसंद आएगीअनिल कपूर ने कहा इसे, शाहरुख और आमिर खान ने करने से मना कर दिया थाफिल्म के निर्देशक एस. शंकर के पीछे पड़ अनिल कपूर ने फिल्म हासिल की थी

नायक के 20 सालः रिलीज के वक्त यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नहीं हुई थी लेकिन यह एक ऐसे आम आदमी की कहानी थी जो एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनता है। और आम आदमी की तरह ही सरकार चलाता है। यह फिल्म आज भी अपने विषय में प्रासंगिक है।

फिल्म ने 7 सितंबर को रिलीज के 20 साल पूरे कर लिए हैं। साल 2001 में इसी दिन यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। लेकिन क्या आपको पता है कि अनिल कपूर फिल्म की पहली पसंद नहीं थे। इस मौके पर अनिल कपूर ने बताया कि इस फिल्म को आमिर खान और शाहरुख खान द्वारा ठुकरा दिए जाने के बाद वे निर्देशक एस. शंकर के पीछे पड़े थे। अनिल कपूर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने इसे किया।

लोगों को पसंद आएगी, इस बात का अंदाजा नहीं थाः अभिनेता ने कहा कि इस बात का अंदाजा था कि फिल्म बनाने के बाद लोगों को यह पसंद आएगी। बकौल अनिल कपूर, “ईमानदारी से कहूं तो फिल्म बनाते समय हमें बस इतना पता था कि यह कुछ खास होगा। हमें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि यह लोगों को उस तरह आकर्षित करेगी जैसा उसने किया। यह विषय का भी मसला है जो इतना प्रासंगिक और लोगों से जुड़ा हुआ है। लोग, सरकार और  तनाव हमेशा बहुत रुचि और व्यक्तिगत प्रासंगिकता का विषय रहेगा।

 बिना कपड़ों के लड़ना चुनौतीपूर्ण थाः नायक में दिवंगत अमरीश पुरी, रानी मुखर्जी, जॉनी लीवर और कई अन्य अभिनेताओं ने काम किया था। उन दिनों को याद करते हुए अनिल कपूर ने कहा कि उन्हें आज भी लड़ाई के हर दृश्य याद हैं जो अपने आप में एक फिल्म की तरह था। उन्होंने कहा, उस समय हमारे पास वह तकनीक नहीं थी जो अब हमारे पास है इसलिए यह सब कच्ची मेहनत और कोरियोग्राफी का नतीजा था। मुझे कबाड़खाना लड़ाई का दृश्य याद है जिसमें मुझे लगभग बिना कपड़ों के लड़ना था और मेरे लिए यह वास्तव में चुनौतीपूर्ण और नया था।

टॅग्स :अनिल कपूररानी मुखर्जीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!