लाइव न्यूज़ :

2.0 का टीजर रिलीजः रजनीकांत के बेजोड़ एक्‍शन के सामने हॉलीवुड फिल्में लगेंगी बौनी

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 13, 2018 11:53 IST

2.0 Teaser Out : निर्देशक शंकर ने फिल्म में ऐसे इफेक्ट्स डाले हैं, जिन्हें देखकर हॉलीवुड फिल्मों दृश्य जेहन में घूम जाएंगे।

Open in App

मुंबई, 13 सितंबरः सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 2.0 का टीजर बृहस्पतिवार को रिलीज हो गया है। शंकर की निर्देश‌ित इस फिल्म में दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जबर्दस्त एक्‍शन करते दिख रहे हैं। यह फिल्म आठ साल पहले आई 'रोबोट' की सिक्वल है। साल 2010 में आई फिल्म 'इंथ‌िरन (हिन्दी में रोबोट)' में हीरो और विलेन दोनों ही भूमिकाओं में रजनीकांत नजर आए थे। इसलिए फिल्म के आखिर में रोबोट रजनीकांत यानी चिट्टी को निष्‍क्रिय कर के लैब में बंद कर दिया गया था। 2.0 चिट्टी को दोबारा बनाए जाने से शुरू होगी। टीजर में यह जाहिर हो रहा है फिल्म में चिट्टी एक बार फिर से दुनिया में लाया जाएगा। क्योंकि दुनिया में एक बार ‌फिर से तबाही डॉक्टर रिचर्ड (अक्षय कुमार) आ गई है। इसके लिए डॉ. वसीगरन (रजनीकांत) फिर से चिट्टी (रजनीकांत) को जिंदा करेंगे।

‌1.31 मिनट के इस टीजर की शुरुआत लोगों के मोबाइल हवा में उड़ने से होती है। धीरे-धीरे पूरी दुनिया के लोगों के हाथों से मोबाइल हवा में उड़ जाते हैं। हवा में जाने के बाद यह मोबाइल एक खतरनाक पक्षी का रूप ले लेते हैं। इसके बाद डॉ. वसीगरन के ऑफिस में एक मीटिंग होती है, जिसमें इस तबाही से बचने का उपाय पूछा जाता है। मीटिंग में यह फैसला होता है इससे निपटना है तो सबसे ताकतवर रोबोट चिट्टी को दोबारा जिंदा करना होगा। अगले सीन में दिखता है कि चिट्टी लौट आया है और उस खतरनाक पक्षी का सामना कर रहा है। आखिरी दृश्य में डॉ. रिचर्ड दिखाई देते हैं। वह रिमोट से कार को उड़ाते हैं।

इस फिल्म में संगीत एआर रहमान का है। टीजर में सुनाई दे रही बैक ग्राउंड म्यूजिक से ही रहमान‌ फिल्म के संगीत को लेकर उत्सुकता जगती है। रोबोट की सिक्वल 2.0 इस साल 29 नवंबर को रिलीज होगी। रजनीकांत, अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में एमी जैक्‍शन, सुधांशु पांडेय, आदिल हुसैन, रियाज खान प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को लिखा शंकर, जयमोहन, लक्ष्मी, सरवन कुमार ने है। जबकि हिन्दी के डायलॉग अब्बा टायरवाला ने लिखा है।

फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्रेलर को जारी करते हुए लिखा- कमाल, 2.0 का हिन्दी ट्रेलर ये रहा।

फिल्म के टीजर को देखने के बाद इसकी तुलना हॉलीवुड फिल्मों से होना लाजमी है। क्योंकि ना केवल फिल्म की कहानी बल्कि शंकर ने फिल्म में ऐसे दृश्य रखे हैं जो हॉलीवुड की दुनिया मंडराने वाले खतरे पर आधारित कई फिल्मों को टक्कर दे रही है।

टॅग्स :2.0मूवी टीज़र रिलीजबॉलीवुड गॉसिपमूवी प्रोमोसरजनीकांत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?